Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

केदारनाथ यात्रा: 8 साल में 6वीं बार बाबा के दरबार में पहुंचे PM मोदी, इस पहाड़ी ड्रेस की काफी चर्चा

PM नरेंद्र मोदी आज सुबह केदारनाथ पहुंचे

PM नरेंद्र मोदी आज सुबह केदारनाथ पहुंचे.  8 साल में केदारनाथ का ये उनका छठवां दौरा है. बाबा के दर्शन करने के लिए मोदी हिमाचली टोपी और खास पोशाक चोला-डोरा पहनी है. चंबा की महिलाओं ने उनके लिए यह पोशाक अपने हाथों से से बनाई और मोदी को गिफ्ट की है. इस पर पीछे स्वास्तिक बना है. PM मोदी वे केदारनाथ और बद्रीनाथ में भी पूजा-अर्चना की.

इसके साथ ही वे 34 सौ करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करने वाले हैं. यहां वह सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास भी करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण के कार्य का भी जायजा लिया. PM मोदी के दौरे से पहले केदारनाथ मंदिर को 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया है.

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केदानाथ धाम में रुद्राभिषेक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया,प्रधानमंत्री यहां से बद्रीनाथ निकल गये. बदरीनाथ धाम में वेद पाठ में शामिल होंगे. इसके लिए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से सभी जरुरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. केदारनाथ धाम में रावल भीमाशंकर लिंग के नेतृत्व में वेदपाठी व पुजारियों की टीम को पूजा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

प्रधानमंत्री बनने के बाद से मोदी अब तक 6 बार केदारनाथ धाम का दौरा कर चुके हैं. इससे पहले 3 मई 2017, 30 अक्टूबर 2017, 7 नवंबर 2018, 18 मई 2019 और 5 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री केदारनाथ गए थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital