नवीनतम

‘गीता में कृष्ण ने अर्जुन को पढ़ाया जिहाद’, कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के बयान पर भड़की BJP

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल ने एक ऐसा विवादित बयान दे दिया है जिससे सियासी हलकों में ज़बर्दस्त बखेड़ा खड़ा हो गया है.पाटिल ने एक कार्यक्रम में जिहाद पर चर्चा शुरू कर दी और कहा कि जिहाद का जिक्र ना सिर्फ इस्लाम में है बल्कि  भगवत गीता में और यहां तक कि ईसाई धर्म में भी है.पाटिल के इस बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया है.बीजेपी की ओर से हमले की कमान पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने संभाली.उनका आरोप था कि गुजरात चुनावों के लिए कांग्रेस ध्रुवीकरण करने का प्रयास कर रही है.

मौका था कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई की आत्मकथा के विमोचन का.लेकिन पाटिल को ना जाने क्या सूझी कि उन्होंने जिहाद पर बोलना शुरू कर दिया.उन्होंने जिहाद का मतलब समझाने की कोशिश की और कहा कि जब सही इरादों से की गयी चीजों को लोग नहीं समझते तो ताकत का इस्तेमाल करना पड़ता है.ये एक अवधारणा है.

शिवराज पाटिल ने कहा कि ना सिर्फ कुरान में बल्कि महाभारत और बाइबिल में भी जिहाद पर काफी चर्चा की गयी है.महाभारत का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां भगवान कृष्ण अर्जुन से जिहाद करने के लिए कहते हैं.

बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्ववीट किया कि AAP के गोपाल इटालिया और राजेंद्र गौतम के बाद हिंदू घृणा और वोट बैंक की सियासत में पीछे ना रहते हुए कांग्रेस के शिवराज पाटिल ने कह दिया कि श्री कृष्ण ने अर्जुन को जिहाद सिखाया

 

पूनावाला ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘हिंदुओं से ये नफरत संयोग नहीं बल्कि वोटबैंक का प्रयोग है. यह गुजरात चुनाव से पहले जानबूझकर वोटबैंक के ध्रुवीकरण का पैतरा है. इससे पहले ‘जनेऊधारी’ राहुल गांधी ने भी हिंदुत्व के बारे में कई बातें कहीं, कहा कि हिंदू समूहों के मुकाबले लश्कर-ए-तैयबा कम खतरनाक है. दिग्विजय सिंह ने 26/11 मुंबई हमले के लिए हिंदुओं को जिम्मेदार ठहराया.’

बहरहाल, शिवराज पाटिल के इस विवादित बयान ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव से पहले बीजेपी को बैठे-बिठाए एक मुद्दा थमा दिया है.इस मुद्दे को बीजेपी आगामी विधानसभा चुनावों में राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

10 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago