अमिताभ बच्चन ने शेयर की रहस्यमयी पोस्ट
Amitabh Bachchan shares cryptic post: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें हैं कि उनकी तबियत ठीक नहीं है. पेट में तकलीफ होने की वजह से उन्हें तीन दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. खबरें आ रही थीं कि अमिताभ बच्चन शनिवार से अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन उन्हें रविवार को अपने घर पर देखा गया था. फिर वहीं मंगलवार रात को ऐसी खबरें आईं कि अमिताभ जी को पेट से जुड़ी किसी परेशानी के कारण नानावटी अस्पताल में रखा गया था. बीमारी की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर रहस्यमयी पोस्ट शेयर की है.
बिग के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए PTI के सूत्रों ने बताया कि दिग्गज अभिनेता को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया था. वह केवल रुटीन जांच के लिए वहां गए थे. सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि वह अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखते हैं और हर महीने रुटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल जाते हैं. इन सबके बीच बिग बी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. जिस पर उन्होंने हिंदी में एक कविता शेयर कर लिख है कि चील जब होवे शांत तो भैया, तोते बोलन सुरु करें, इर बीर फत्ते, कहन, चल हमऊ, पिलावे सुरु करें. बाजरे दी रोटी खा दी, फू पड़ियों दा, साग रे मुंह में डालन लागे जैसे, बोलन लागे काग रे.
यह भी पढ़ें: सलमान खान ने तड़के 3 बजे आखिर किसको दी चेतावनी? सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- “ऐसे मैं सौ जला दूंगा…”
दिग्गज अभिनेता सोशल मीडिया और अपने ब्लॉग के जरिए लगातार अपने फैंस के बीच बने रहते हैं. हालांकि, उन्होंने अस्पताल जाने वाली इन खबरों पर खुद कोई टिप्पणी नहीं की है और ना ही उनके परिवार ने. इन खबरों के बीच अभिषेक बच्चन अपने पिता से मिलने अस्पताल भी गए थे. पिछले रविवार को उन्हें मुंबई में अपने घर जलसा के बाहर देखा गया था. वह हर रविवार की तरह पिछले रविवार भी वह अपने घर के बाहर जमा हुए फैंस के सामने आए थे.
Pitru Paksha Panchang: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी…
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…