Bharat Express DD Free Dish

कौन चील, कौन तोता? लंबी बीमारी से पीड़ित अमिताभ बच्चन ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

Amitabh Bachchan shares cryptic post: बीमारी की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर रहस्यमयी पोस्ट शेयर की है.

अमिताभ बच्चन ने शेयर की रहस्यमयी पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने शेयर की रहस्यमयी पोस्ट

Amitabh Bachchan shares cryptic post: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें हैं कि उनकी तबियत ठीक नहीं है.  पेट में तकलीफ होने की वजह से उन्हें तीन दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. खबरें आ रही थीं कि अमिताभ बच्चन शनिवार से अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन उन्हें रविवार को अपने घर पर देखा गया था. फिर वहीं मंगलवार रात को ऐसी खबरें आईं कि अमिताभ जी को पेट से जुड़ी किसी परेशानी के कारण नानावटी अस्पताल में रखा गया था. बीमारी की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर रहस्यमयी पोस्ट शेयर की है.

अमिताभ बच्चन ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

बिग के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए PTI के सूत्रों ने बताया कि दिग्गज अभिनेता को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया था. वह केवल रुटीन जांच के लिए वहां गए थे. सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि वह अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखते हैं और हर महीने रुटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल जाते हैं. इन सबके बीच बिग बी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. जिस पर उन्होंने हिंदी में एक कविता शेयर कर लिख है कि चील जब होवे शांत तो भैया, तोते बोलन सुरु करें, इर बीर फत्ते, कहन, चल हमऊ, पिलावे सुरु करें. बाजरे दी रोटी खा दी, फू पड़ियों दा, साग रे मुंह में डालन लागे जैसे, बोलन लागे काग रे.

यह भी पढ़ें: सलमान खान ने तड़के 3 बजे आखिर किसको दी चेतावनी? सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- “ऐसे मैं सौ जला दूंगा…”

परिवार की तरफ से बीमारी को लेकर कोई बयान नहीं

दिग्गज अभिनेता सोशल मीडिया और अपने ब्लॉग के जरिए लगातार अपने फैंस के बीच बने रहते हैं. हालांकि, उन्होंने अस्पताल जाने वाली इन खबरों पर खुद कोई टिप्पणी नहीं की है और ना ही उनके परिवार ने. इन खबरों के बीच अभिषेक बच्चन अपने पिता से मिलने अस्पताल भी गए थे. पिछले रविवार को उन्हें मुंबई में अपने घर जलसा के बाहर देखा गया था. वह हर रविवार की तरह पिछले रविवार भी वह अपने घर के बाहर जमा हुए फैंस के सामने आए थे.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read