Categories: नवीनतम

मारा गया बच्चों का गुनहगार रोहित! एनकाउंटर के बाद इलाज के दौरान मौत; जानें मुंबई किडनैपिंग केस की पूरी टाइमलाइन

Mumbai Hostage Case: मायानगरी मुंबई में एक पल में खुशी और आतंक का ऐसा मेल दिखा, जिसने देश को हिलाकर रख दिया. पवई के रा स्टूडियो में ऑडिशन के नाम पर बुलाए गए 4 से 5 साल के 20 मासूम बच्चों सहित 19 लोगों को एक मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति रोहित आर्या ने एयरगन और केमिकल के साथ बंधक बना लिया था. स्टूडियो की खिड़कियों से झांकते डर से सहमे बच्चे और बाहर खड़े बिलखते माता-पिता का दृश्य किसी की भी आत्मा को झकझोर सकता है. हालांकि, अब इस अपराधी का अंत हो गया है. बताया जा रहा है मुंबई पुलिस के एनकाउंटर के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है.

मामला मुंबई के पवई इलाके में स्थित आरए स्टूडियो का है. यहां गुरुवार को करीब 100 बच्चों को बुलाया गया था. अंदर क्या हुआ अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, कुछ देर बाद खबर आ ई की रोहित आआर्या ने बच्चों को बंधक बना लिया है. कुछ देर में सोशल मीडिया पर उसका एक वीडिया भी वायरल हुआ.

जानिए घटनाक्रम की टाइम लाइन (Children Hostage Case Mumbai)

  • 1:45 बजे- पुलिस को बच्चों के बंधक होने की सूचना मिली
  • 2:00 बजे- पुलिस घटनास्थल पहुंची, किडनैपर से बातचीत की कोशिश की
  • 2:30 बजे- बॉम्बस्क्वाड के रास्ते ऑपरेशन रूम में दाखिल हुआ
  • 2:35 बजे- आरोपी ने फायर किया, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की
  • 2:45 बजे- घायल आरोपी अस्पताल भेजा गया और बच्चों को बचा लिया गया
  • 5:30 बजे- आरोपी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई

आरोपी का मकसद क्या था?

आरोपी रोहित आर्या ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह कुछ लोगों से बात करना चाहता है और अपने सवालों के जवाब चाहता है. उसने दावा किया था कि वह आतंकी नहीं है और न ही उसकी कोई आर्थिक मांग है. हालांकि, उसने यह नहीं बताया कि उसे किससे बात करनी है और क्या बात करनी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

बच्चों को सुरक्षित बचाया गया

पुलिस ने बाथरूम के रास्ते स्टूडियो में प्रवेश कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उनके अभिभावकों को सौंप दिए गए हैं. पुलिस ने आरोपी के पास से एयर गन और कुछ केमिकल्स बरामद किए हैं. पुलिस जांच (mumbai police operation) में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर लग रहा था. पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: चुनावी रंजिश में खूनी होली! PK को मिला सबसे बड़ा दर्द; प्रचार के दौरान जन सुराज नेता को गोली मारकर कार से कुचला

मुंबई के पवई इलाके में रा स्टूडियो (ra studio powai mumbai)के अंदर हुई यह बंधक बनाने की घटना मानसिक अस्थिरता और अव्यवस्था का एक खतरनाक उदाहरण थी. पुलिस की QRT और स्पेशल फोर्स की बहादुरी और 45 मिनट की सटीक कार्रवाई ने बच्चों की जान बचाकर एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया. इसके बाद आरोपी रोहित आर्या का एनकाउंटर भी हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

22 minutes ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

51 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

57 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

59 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

1 hour ago