उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ पुलिस लाइंस में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि कभी दंगों और अराजकता की आग में झुलसने वाला उत्तर प्रदेश आज देश में कानून के राज यानी ‘रूल ऑफ लॉ’ का पर्याय बन चुका है.
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर केंद्र और राज्य सरकार की नीति बेहद स्पष्ट और सख्त है. न अपराधियों को अभय, न आतंकियों को अवसर और न ही देश की सुरक्षा से कोई समझौता. उन्होंने कहा कि आज पूरा देश यूपी पुलिस और एटीएस के अदम्य साहस और पराक्रम पर गर्व महसूस करता है.
समय के साथ दुश्मनों ने अपने तरीके बदले हैं और अब हवाला नेटवर्क, फेक करेंसी, अवैध धर्मांतरण, साइबर क्राइम और क्रिप्टो करेंसी के जरिए समाज को भीतर से खोखला करने की साजिश रची जा रही है, जिसका उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी मुस्तैदी से मुकाबला कर रही है.
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में एटीएस की 21 फील्ड यूनिट पहले से तैनात थीं और अब 10 नई फील्ड यूनिट्स खड़ी करके सुरक्षा का एक अभेद्य किला तैयार किया गया है. वर्तमान में एटीएस के पास अवैध धर्मांतरण सेल, क्रिप्टो एनालिसिस विंग और साइबर ऑप्स टीम जैसी आधुनिक विंग मौजूद हैं. पुलिस भर्ती में पारदर्शिता लाने के साथ ही पुलिस का बजट तीन से चार गुना बढ़ाया गया है.
राज्य के सभी 75 जिलों में साइबर थाने स्थापित किए जा चुके हैं, ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत 15 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और 112 पीआरवी का रिस्पॉन्स टाइम 65 मिनट से घटाकर मात्र 5 से 7 मिनट कर दिया गया है. इसके अलावा अपराधियों की 15,000 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त या ध्वस्त की गई है.
कार्यक्रम के दौरान एनएसजी और एटीएस के दक्ष कमांडो ने आतंकवादी हमलों से निपटने, बंधकों को मुक्त कराने, विस्फोटकों को निष्क्रिय करने और वीआईपी सुरक्षा के चुनौतीपूर्ण अभियानों का लाइव प्रदर्शन किया. हेलीकॉप्टर से उतरकर ऑपरेशन को अंजाम देने वाली ‘वर्टिकल एनवेलपमेंट’ तकनीक और वीआईपी को सुरक्षित निकालने की ड्रिल ने सभी का ध्यान खींचा. इस दौरान एनएसजी की के9 यूनिट के एक्सप्लोसिव डिटेक्शन डॉग ‘डॉनी’ ने मुख्यमंत्री को पुष्पों की टोकरी भेंटकर उनका अभिनंदन किया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा.
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के महानिदेशक भृगु श्रीनिवासन ने कहा कि यह संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय को और मजबूत करेगा. एक महीने तक चलने वाले इस विशेष प्रशिक्षण सत्र में एनएसजी के विशेषज्ञ प्रशिक्षक यूपी पुलिस के चयनित जवानों को आतंकवाद निरोध, विमान अपहरण निरोध और ड्रोन निरोध समेत 13 विशेष पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षित करेंगे. कार्यक्रम में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
Pew Research Center Islam vs Christianity: प्यू रिसर्च सेंटर की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक,…
पीएम मोदी ने वेल्स के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट से मुलाकात कर 'अर्थशॉट प्राइज'…
सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक विशेष साक्षात्कार में दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में…
पीएम मोदी 19 नवंबर नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में 'सामाजिक न्याय और अधिकारिता'…
Vedanta Chairman Anil Agarwal Chhath Puja in London: लंदन के ब्रह्मर्षि आश्रम में बिहारी कनेक्ट…
पीएम मोदी की आतंकवाद के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत गृह मंत्री अमित शाह…