नवीनतम

यूपी उपचुनाव: उपचुनाव में बीजेपी को टक्कर दे पाएगा सपा-रालोद गठबंधन ? 2 सीट पर सपा तो 1 पर लड़ेगी रालोद

उत्तरप्रदेश में होने वाले उपचुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी ने नया दांव खेल दिया है. अब सपा-रालोद गठबंधन एक साथ मैदान में उतरेगा. खतौली विधासभा सीट रालोद के खाते में गई है तो वहीं मैनपुरी की लोकसभा सीट और रामपुर की विधानसभा सीट पर सपा अपना ज़ोर आजमाएगी. बता दें कि इससे पहले जयंत चौधरी बागपत पहुंचे थे. तब उन्होने कहा था कि खतौली से दमदार प्रत्याशी को उतारा जाएगा तो निकाय चुनाव भी मजबूती से लड़ेंगे. चुनाव को लेकर रणनीति तय हो चुकी है. उन्होंने तीनों सीटों पर जीत का दावा किया.

रालोद की मजबूत तैयारी !

खतौली में जीत हासिल करने के लिए 13 नवंबर को 3 जनसभाएं करेगा. बता दें कि चुनाव की घोषणा से पहले रालोद ने 15 नवंबर को रोड शो का ऐलान किया था. लेकिन रालोद ने अब रणनीति बदल दी है. अब ये जनसभाएं 13 नवंबर को खेड़ी कुरैश, पीपलहेड़ा और  मंसूरपुर में जनसभा होगी. माना जा रहा है कि इन तीन जनसभाओं के बाद रालोद प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी. रैली को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा की संख्या में लोगों को लाने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है.

दोनों पार्टियों में प्रत्याशियों को लेकर मंथन

एक तरफ मैनपुरी सीट को लेकर सपा का मंथन लगातार जारी है कि प्रत्याशी किसको बनाया जाए. क्योंकि शिवपाल यादव ने फिर एक बार अखिलेश यादव पर निशाना साध कहा कि, ‘हम अभी भी सोच रहे हैं कि हम अकेले या समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़ें, जो भी फैसला होगा वह जल्द ही सबके सामने होगा. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी में भी इसको लेकर मंथन जारी है. सूत्रों के मुताबिक, मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए बीजेपी में कई नामों की चर्चा चल रही है. इनमें 2019 के प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, विधायक ममतेश शाक्य, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और अपर्णा यादव के नामों को लेकर चर्चा है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

बाबू जगजीवन राम: देश के इकलौते रक्षा मंत्री, जिनकी रणनीति से कांप उठा था पाकिस्तान

1971 के युद्ध में बांग्लादेश निर्माण के सूत्रधार और देश को अन्न संकट से उबारने…

41 minutes ago

तिरुवनंतपुरम में ‘किंग कोहली’ का तूफान! शतक ठोक वेस्टइंडीज को उधेड़ा, भारत ने 8 विकेट से रौंदा

Virat Kohli Century: भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के…

1 hour ago

एक भाषा या ग्रंथ तक सीमित नहीं है भारतीय ज्ञान परंपरा: शंभुनाथ की पुस्तक में उजागर हुई सभ्यता की बहुरंगी अंतर्दृष्टि

शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…

2 hours ago

जयपुर में प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर की हत्या कर गार्डन में दफनाई लाश, ऊपर से डाला नमक, आरोपी फरार

Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…

2 hours ago

अमित शाह की कांग्रेस को सीधी ललकार! बोले- बेतुके दावों की जगह आंकड़ों के साथ करें चर्चा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…

2 hours ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर पॉक्सो से नहीं बच सकते: नाबालिग पत्नी से संबंध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग पत्नी से…

2 hours ago