नवीनतम

‘सपा हार जाएगी मैनपुरी उपचुनाव’, ओम प्रकाश राजभर का दावा, शिवपाल को बताया सच्चा समाजवादी

उत्तरप्रदेश में होने वाले उपचुनावों को लेकर भारतीय सुहेलदेव समाजसमाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर (OP Rajbhar) का बयान सामने आया है. मैनपुरी की लोकसभा सीट को लेकर उन्होने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा तो वहीं चाचा शिवपाल यादव  की जमकर तारीफ कर दी. उन्होने शिवपाल के लिए कहा कि वो सच्चे समाजवादी है. बता दें कि ओपी राजभर विधानसभा में मिली हार के बाद लगातार अखिलेश यादव पर तंज कस रहे हैं.

अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर

इटावा में जनसभा को संबोधित करने ओपी राजभर ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि,”जो व्यक्ति एयर कंडीशन से बाहर नहीं निकलता, वह चुनाव जीतने का सपना देखता है. उन्होंने दावा किया कि सपा मैनपुरी भी हार जाएगी. सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी जिसपर 5 दिसंबर को चुनाव कराए जाएंगे.

शिवपाल यादव को बताया सच्चा समाजवादी

ओपी राजभर ने एबीपी न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि, ”जो व्यक्ति एयर कंडीशन से नहीं निकलता, वह चुनाव जीतने का सपना देखता है तो देखता रहे. यही कारण है कि पिछले उपचुनाव में आजमगढ़, रामपुर और गोला गोकर्णनाथ सीट हार गए और अब मैनपुरी की बारी है. राजभर ने आगे कहा कि असली समाजवादी नेताजी थे और अब शिवपाल सिंह यादव हैं, जिनकी वजह से पार्टी ऊंचाइयों पर पहुंची और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने थे. बता दें कि इससे पहले भी शिवपाल यादव ने अखिलेश पर तंज कसा था. उन्होने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा था कि असली समाजवादी उनकी पार्टी प्रसपा है और यहां कोई व्यक्ति लालची नहीं है.

विधानसभा चुनाव में हार के खराब हुए रिश्ते

यूपी विधानसभा में अखिलेश यादव ने ओपी राजभर की पार्टी के साथ गठबंधन किया था. लेकिन चुनाव में इस गठबंधन की हार हुई. जिसके बाद से ओपी राजभर लगातार अखिलेश यादव पर किसी ना किसी मौके पर तंज कसते हुए दिखाई देते है. यही वजह है कि अखिलेश ने सुभासपा के साथ गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया था. राजभर ने अखिलेश पर गलत रणनीति अपनाने का आरोप लगाया था.

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

3 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago