मनोरंजन

Mohini Dey ने AR Rahman संग रिश्ते को लेकर अब बताई पूरी सच्चाई, कहा-‘वो मेरे लिए हमेशा…’

Mohini Dey-AR Rahnan Relation: मशहूर सिंगर और कंपोजर एआर रहमान (A. R. Rahman) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. कुछ ही दिन पहले सायरा बानो (Saira Banu) के तलाक की खबरों ने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है. इसके कुछ देर बाद ही सिंगर के साथ काम कर चुकी मोहिनी डे ने भी अपने तलाक की घोषणा की. इन खबरों के बाद से ही तरह-तरह की कयासबाजी शुरू हो गई. कहीं न कहीं मोहिनी डे को उनके तलाक के पीछे की वजह बताया जाने लगा.

एआर रहमान को बताया पिता समान

इन्हीं सब खबरों के बीच मोहिनी ने अब अपने रिश्ते की सच्चाई खुलकर बताई हैं. दरअसल, ऑस्कर और ग्रैमी विजेता संगीतकार एआर रहमान के बैंड की गिटारिस्ट रहीं मोहिनी डे ने लिंक-अप अफवाहों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि संगीतकार उनके लिए “पिता तुल्य” हैं. मोहिनी ने इंस्टाग्राम पर एक छोटी सी क्लिप पोस्ट की, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी उम्र रहमान की बेटी के बराबर है. मोहिनी ने एक लंबा नोट भी लिखा जिसमें उन्होंने अपने और रहमान के खिलाफ “गलत सूचना और निराधार धारणाओं” की आलोचना की.

वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स की बोलती बंद

मोहिनी डे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी. वीडियो में मोहिनी कहती हुई सुनाई दे रही हैं, “मेरे जीवन में वो पिता समान और रोल मॉडल हैं. मैं वास्तव में भाग्यशाली और आभारी हूं कि मेरी परवरिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में से एक एआर हैं. एआर से मेरा मतलब एआर रहमान है. मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं. वह बिल्कुल मेरे पिता जैसे हैं.” “वह मेरे पिता से थोड़े छोटे हैं. मुझे लगता है कि उनकी बेटी बिल्कुल मेरी उम्र की है. हम एक-दूसरे के लिए बहुत सम्मान और प्यार रखते हैं.” उन्होंने कहा कि वह उनके साथ उनके बैंड में साढ़े आठ साल तक बेसिस्ट के तौर पर काम किया है.

मोहिनी ने ए आर रहमान के बारे में बात करते हुए कहा कि “पांच साल पहले मैं अमेरिका चली गई और मैंने खुद को अमेरिका अन्य पॉप कलाकारों संग जुड़ी. मेरा अपना बैंड भी है और मेरा अपना संगीत भी है और इसके साथ मैं भ्रमण करती हूं.” मोहिनी ने सभी से उनकी निजता का सम्मान करने का आग्रह किया.

सिंगर को लेकर कही ये बात

उन्होंने कहा, “खैर कहानी छोटी है. कृपया हमारी निजता का सम्मान करें. यह एक निजी मामला है और यह दर्दनाक है. ” मोहिनी ने कैप्शन में लिखा, “मेरे और एआर रहमान के खिलाफ गलत सूचना और निराधार धारणाएं पूरी तरह से अविश्वसनीय है.” “मैं एक बच्चे के रूप में एआर रहमान के साथ उनकी फिल्मों, दौरों में काम कर उन 8.5 वर्षों के प्रति आभार जताती हूं. यह देखना निराशाजनक है कि लोगों में इस तरह के भावनात्मक मामलों के प्रति कोई सम्मान या सहानुभूति नहीं है.” “लोगों की मनोदशा देखकर मुझे दुख होता है. एआर रहमान एक लीजेंड हैं और वह मेरे लिए पिता समान हैं.”

मेरे पिता जिन्होंने मुझे संगीत के बारे में सब कुछ सिखाया

उन्होंने आगे कहा, “मेरे जीवन में कई रोल मॉडल और पिता समान लोग हैं, जिन्होंने मेरे करियर और परवरिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. कुछ नाम बताऊं तो मेरे पिता जिन्होंने मुझे संगीत के बारे में सब कुछ सिखाया (जिन्हें मैंने एक साल पहले खो दिया) और फिर रंजीत बरोट, जिन्होंने मुझे इंडस्ट्री से परिचित कराया. लुईस बैंक्स जिन्होंने मुझे आकार दिया और एआर रहमान जिन्होंने मुझे रिकॉर्डिंग के दौरान अपने शो और संगीत व्यवस्था में चमकने की आजादी दी. मैं इन यादों को संजोकर रखती हूं और हमेशा रखूंगी.” उन्होंने आगे कहा, “मीडिया के लोग यह नहीं समझते कि इसका लोगों के दिमाग और जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है. संवेदनशील रहें. मुझे किसी को कोई स्पष्टीकरण नहीं देना है. कृपया झूठी बातें करना बंद करें. हमारी निजता का सम्मान करें.”

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड का वो एक्टर, जिसने 1 ही फिल्म में निभाए थे 9 रोल, सच हुई थी इस सुपरस्टार की खुद की मौत की भविष्यवाणी

मीडिया और पैप्स से की खास विनती

मोहिनी ने अपनी बात को खत्म करते हुए मीडिया और पैप्स से गुजारिश की और कहा कि वो उनकी गोपनीयता का सम्मान करें. ऐसी झूठी खबरों को न फैलाएं इससे उनकी लाइफ प्रभावित होती है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

5 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

6 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

6 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

6 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

7 hours ago