नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट ने दिया नौहेरा शेख को 25 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश, नहीं तो जमानत होगी रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने हीरा गोल्ड एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड की प्रबंध निदेशक नौहेरा शेख के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने नौहेरा शेख को आदेश दिया है कि वे अगले तीन महीनों के भीतर 25 करोड़ रुपये जमा करें. यदि वे यह राशि नहीं जमा करतीं, तो उनकी जमानत अपने आप रद्द हो जाएगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यह आदेश जस्टिस जेबी पारदीवाला की अध्यक्षता वाली पीठ ने दिया है.

5600 करोड़ रुपये के गोल्ड निवेश घोटाले का मामला

नौहेरा शेख पर 5600 करोड़ रुपये के गोल्ड निवेश घोटाले का आरोप है. शेख ने लाखों निवेशकों को धोखा देकर उनकी जमा पूंजी हड़प ली. इसके बाद कई राज्यों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गईं. शेख के खिलाफ यह मामले गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (SFIO) द्वारा जांचे जा रहे हैं, और यह जांच अभी भी जारी है. शेख के खिलाफ अदालत द्वारा 11 नवंबर 2024 को दिए गए आदेश का पालन न करने का भी आरोप है.

शेख की संपत्तियों को अटैच किया गया

शेख के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा भी कार्रवाई की गई है, और उनकी कई संपत्तियों को अटैच किया गया है. हालांकि, शेख ने अदालत को बताया कि उनके पास इस राशि को जमा करने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं. ईडी ने कोर्ट को यह भी बताया कि शेख ने केवल तीन संपत्तियों की सूची दी है, जबकि उनके पास और भी संपत्तियाँ हैं, जिनकी जानकारी शेख ने कोर्ट से छुपाई थी. तेलंगाना में स्थित दो संपत्तियों की नीलामी की अनुमति भी ईडी को दी गई थी.

2018 में हुई थी गिरफ्तारी

हीरा गोल्ड और उसकी प्रबंध निदेशक नौहेरा शेख पर आरोप हैं कि उन्होंने निवेशकों से धोखाधड़ी की और 36% लाभांश का वादा किया था. 2018 में, जब निवेशकों ने धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज कराई, तो शेख को गिरफ्तार किया गया था. यह मामला अभी भी चल रहा है.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

56 seconds ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

10 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

26 minutes ago

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

3 hours ago