किंग कोहली को ट्रोल करने वालों की बोलती बंद
टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अब से कुछ ही देर में शुरु होने जा रहा है. लेकिन मैच से पहले इंग्लैंड की बार्मी आर्मी ने विराट कोहली को ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय फैंस ने करारा जवाब देकर उनकी बोलती बंदी कर दी.
एडिलेड-ओवल के मैदान पर आज भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए सेमीफाइनल की जंग होने जा रही है. लेकिन मैदान के बाहर दोनों ओर से जुबानी जंग शुरु हो चुकी है.
टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने अपनी शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचा दिया है. इसके साथ ही भारत की फाइनल में एंट्री करने की उम्मीदें भी बढ़ गई है. आज इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भी भारतीय प्रशंसक किंग कोहली से एक और तूफानी पारी की उम्मीद कर रहे हैं.
सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले से पहले माइंडगेम शुरु हो चुका है. भारत के रन मशीन स्टार बैट्समैन किंग कोहली को इंग्लैंड की बार्मी आर्मी ने निशाने पर लेने की कोशिश की. लेकिन उनका यह दांव उलटा पड़ गया और यह गुस्ताखी उनपर भारी पड़ गई. इंग्लैंड की बार्मी आर्मी ने विराट कोहली को ट्रोल करने की नाकाम कोशिश करते हुए अपने ट्विटर हैंडल से कोहली की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिए लिखा, ‘यह कल भी जारी रहेगा.’
इसपर भारतीय फैंस ने टीम इंडिया और किंग कोहली का सपोर्ट करते हुए जमकर रिएक्ट किया और इंग्लैंड की बार्मी आर्मी को खूब खरी-खोटी सुना डाली. एक भारतीय फैंस ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि, सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड का सूपड़ा साफ हो जाएगा. जबकि एक और फैन ने बार्मी आर्मी की बोलती बंद करते हुए लिखा, आपकी क्रिकेट टीम को स्टेडियम में भारत बनाम पाकिस्तान का फाइनल देखने को मिलेगा, चिंता न करें.’
-भारत एक्सप्रेस
Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…
Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…
UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…
मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…
Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…