Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

T20 world cup: किंग कोहली को ट्रोल कर रही थी इंग्लैंड की बार्मी आर्मी, भारतीय फैंस ने कर दी बोलती बंद

किंग कोहली को ट्रोल करने वालों की बोलती बंद

टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अब से कुछ ही देर में शुरु होने जा रहा है. लेकिन मैच से पहले इंग्लैंड की बार्मी आर्मी ने विराट कोहली को ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय फैंस ने  करारा जवाब देकर उनकी बोलती बंदी कर दी.

एडिलेड-ओवल के मैदान पर आज भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए सेमीफाइनल की जंग होने जा रही है. लेकिन मैदान के बाहर दोनों ओर से  जुबानी जंग शुरु हो चुकी है.

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने अपनी शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचा दिया है. इसके साथ ही भारत की फाइनल में एंट्री करने की उम्मीदें भी बढ़ गई है. आज इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भी भारतीय प्रशंसक किंग कोहली से एक और तूफानी पारी की उम्मीद कर रहे हैं.

किंग कोहली को ट्रोल करना पड़ा भारी

सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले से पहले माइंडगेम शुरु हो चुका है. भारत  के रन मशीन स्टार बैट्समैन किंग कोहली को इंग्लैंड की बार्मी आर्मी ने निशाने पर लेने की कोशिश की. लेकिन उनका यह दांव उलटा पड़ गया और यह गुस्ताखी उनपर भारी पड़ गई. इंग्लैंड की बार्मी आर्मी ने विराट कोहली को ट्रोल करने की नाकाम कोशिश करते हुए अपने ट्विटर हैंडल से कोहली की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिए लिखा, ‘यह कल भी जारी रहेगा.’

इसपर भारतीय फैंस ने टीम इंडिया और किंग कोहली का सपोर्ट करते हुए जमकर रिएक्ट किया और इंग्लैंड की बार्मी आर्मी को खूब खरी-खोटी सुना डाली. एक भारतीय फैंस ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि, सेमीफाइनल मुकाबले में  इंग्लैंड का सूपड़ा साफ हो जाएगा. जबकि एक और फैन ने बार्मी आर्मी की बोलती बंद करते हुए लिखा, आपकी क्रिकेट टीम को स्टेडियम में भारत बनाम पाकिस्तान का फाइनल देखने को मिलेगा, चिंता न करें.’

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital