आधी रात अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तेजस्वी यादव,बदइंतज़ामी देखकर भड़के

पटना –  बिहार के उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव ने मंगलवार रात अस्‍पतालों का औचक निरीक्षण किया.तेजस्वी राज्य के स्वास्थ मंत्री भी हैं। इस दौरान उन्‍होंने तीन अस्‍पतालों का निरीक्षण किया। लेकिन बिहार के सबसे बड़े अस्‍पताल पीएमसीएच (PMCH) की व्‍यवस्‍था देखकर तेजस्वी यादव हैरान रह गए।मंत्री जी को अपने सामने देखकर मरीजों के तीमारदारों ने शिकायतों का अंबार लगा दिया।इस दौरान वहां ना सीनियर डाक्‍टर थे, ना कर्मचारी और ना दवाओं की उपलब्धता थी. तेजस्वी इस दौरान काफी नाराज दिखाई दिए.उन्होंने कहा कि आप लोग कार्रवाई के लिए तैयार रहें.

अस्पताल में बदइंतजामी देखकर उनका गुस्सा भड़कक उठा. इसके बाद उन्होंने सभी की क्लास लगा दी।तेजस्वी खुद टोपी और मास्क लगाए हुए थे इसलिए स्टॉफ के लोग उन्हें पहचान नहीं पाए . उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना के पीएमसीएच के साथ-साथ गर्दनीबाग अस्पताल का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री कभी भड़कते नजर आए तो कभी समझाते और चेतावनी देते नजर आए।

उन्होंने अस्पताल में एक शव पड़े रहने को लेकर भी अस्पताल कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।स्वास्थ्य मंत्री  पीएमसीएच की व्यवस्था देखकर काफी नाराज दिखे। अस्पताल में मरीजों ने भी मंत्री के सामने चिकित्सकों की शिकायत की, जिसे मंत्री ने धैर्य पूर्वक सुना और फिर चिकित्सकों से जवाब सवाल किया।

तेजस्वी यादव पीएमसीएच में कई वार्डों को देखा और जहां कमी दिखी जमकर फटकार लगाई। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि ऐसी व्यवस्था नहीं चाहिए।उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को साफ शब्दों में कहा कि आप दोषियों पर कार्रवाई करें, अन्यथा आप पर कारवाई की जाएगी।

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

2 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

40 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

1 hour ago

वृषभ राशि वालों की मेहनत लाएगी रंग, ऑफिस में होगी तारीफ; जीवनसाथी से बहस करने से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…

1 hour ago