नवीनतम

कुर्सी की चाहत में समाज को बांटने की साजिश कर रहा है विपक्ष : डॉ. दिनेश शर्मा

लखनऊ/ गौतमबुद्धनगर । राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने गौतम बुद्ध नगर स्थित शारदा विश्वविद्यालय में इंडियन डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित विशाल समागम में कहा कि विपक्ष कुर्सी की चाहत में समाज को बांटने की साजिश कर रहा है. देश की बढती ताकत और लोगों की एकता इनके गले के नीचे नहीं उतर रही है.

भारत हर क्षेत्र में हो रहा है आत्मनिर्भर

भारत आज दुनिया की चौथी बडी अर्थव्यवस्था बन गया है और आने वाले समय में दुनिया की तीसरी बडी अर्थव्यवस्था होगा. आज का भारत समर्थ देश है जो हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है. रक्षा क्षेत्र में भी देश अपने हथियार खुद बना रहा है. देश के किसान की उपज बढी है और निर्यात भी बढ रहा है। किसानों में नई चेतना जागृत हुई है.

पिछले 11 साल में देश की व्यवस्थाओं में आया बदलाव

शारदा विश्वविद्यालय, गौतमबुद्ध नगर में भारत डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए डा शर्मा ने कहा कि पिछले 11 साल में भारत तेजी से आगे बढा है क्योंकि व्यवस्थाओं में बदलाव आया है। एक समय ऐसा भी था जब देश के लोग अमेरिका से आए खराब लाल रंग के गेंहू को भी खाने के लिए मजबूर थे और एक आज का समय है जब देशवासियों को 10 किलो गेंहू और चावल फ्री में 80 करोड़ लोगों को मिल रहा है मिल रहा है. हमारे पडोसी देश पाकिस्तान में राशन के लिए मारपीट हो रही है.

नारी शक्ति के सशक्तीकरण के लिए मोदी सरकार कटिबद्ध

सांसद ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही है. भारत सरकार ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया है. देश में वे बडी बडी जिम्मेदारी भी निभा रही हैं। यूपी की सरकार तो कन्या के विवाह की व्यवस्था भी सरकार कर रही है.
उन्होंने कहा कि भारत आज याची नहीं बल्कि दाता बनकर उभरा है. किसी समय में गंभीर बीमारी के टीके के लिए विदेशों पर निर्भर रहने वाले भारत ने कोरोना के समय में तीन टीके विकसित किए थे. देश को कभी खराब गेंहू देने वाला अमेरिका कोविड के समय में दवा के लिए भारत के सामने विनती कर रहा था. देश ने कोरोना के समय में देश और विदेश के लोगों को सुरक्षित करने काम किया था.  इन्फ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास हो रहा है जिसके चलते मेरठ से दिल्ली की दूरी मात्र डेढ घंटे में पूरी की जा रही है. पहली रेपिड रेल मेरठ दिल्ली के बीच चली है.

उत्तर प्रदेश बन रहा है शिक्षा का हब

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षा का हब बन रहा है. नैक की ग्रेडिंग में भी यूपी के विश्वविद्यालय भी आगे आ रहे हैं. पहले के समय में लोग बच्चें को शिक्षा के लिए विदेश भेजते थे पर आज विदेशी छात्र शिक्षा के लिए भारत आ रहे हैं। करीब 90 देशों के विद्यार्थी तो शारदा यूनिवर्सिटी में पढ रहे हैं। यह गर्व का विषय है.

मोदी राज में गोले से दिया जाता है पाकिस्तानी गोली का जवाब

उन्होंने कहा कि पहले आतंकवादी भारत में आकर आतंकी वारदात करके पाकिस्तान वापस लौट जाते थे. मुम्बई जैसी घटना के समय में भी कांग्रेस की सरकार ने पाकिस्तान को कोई कडा संदेश नहीं दिया था. मोदी राज में आतंकी वारदात पर चुप्पी साधने की नीति बदल गई है और पुलवामा की घटना का पाकिस्तान में घुसकर जवाब दिया गया। कांग्रेस की सरकार तो पाकिस्तान की गोली का जवाब सफेद कबूतर उडाकर देती थी पर आज मोदी राज में गोली का जवाब गोले से दिया जाता है.

बदलाव के लिए सामाजिक संगठनों का सहयोग आवश्यक

डा शर्मा ने कहा कि बदलाव के लिए सामाजिक संगठनों का सहयोग आवश्यक है. समाज के सुख दुख के साथी ईश्वर के सबसे निकट होते हैं। सर्वे भवन्तु सुखिना ही देश की भावना है. मोदी योगी राज में सबसे कल्याण की बात होती है. इसके विपरीत कुछ लोग समाज में जातिवाद का जहर घोल रहे हैं. सनातन परम्परा को चुनौती दे रहे हैं। सनातन परम्परा वह है जो मानव के कल्याण की बात करने के साथ ही सबको साथ लेकर चलती है. ये ऐसी परम्परा है जो जीव जन्तु के कल्याण की बात करती है। प्राणियों में भी सदभावना की बात होती है.

विपक्ष के गले नहीं उतर रही है देश में सनातन की बढती हुई ताकत

कुम्भ में 66 करोड लोगों ने बिना किसी भेदभाव के पूरे सामंजस्य से स्नान किया और ये संख्या लोकसभा चुनाव में वोट डालने वालों की संख्या से कही अधिक थी. लोगों के बीच की एकता कुंभ में देखते ही बनती थी. सनातनियों की ये एकता ही विपक्ष के लोगों के गले के नीचे नहीं उतर रही है. तरह तरह की अफवाहे फैलाकर माहौल को खराब करने की कोशिश हुई. विपक्ष के लोगों ने हिन्दू मुसलमान के बीच में झगडा कराने की हर संभव कोशिश की पर सफल नहीं हुए. सभी को जनना होगा कि जब लोग एक होंगे तभी देश और प्रदेश मजबूत होगा.
सांसद ने कहा कि विपक्ष के लोगों ने मुसलमानों को अशिक्षित रखने की बडी साजिश की है जिससे कि उनके वोट पर कब्जा बनाए रखा जाए. ये चाहते हैं कि वह पत्थर चलाता रहे और जीवन में आगे नहीं बढे.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 7 साल के राज में कोई दंगा नहीं हुआ है. अब दंगा कराने वाले प्रदेश से भाग गए हैं अथवा जेल में हैं। प्रदेश में आज कानून का राज है. आज मकानों पर कब्जा नहीं होता है. अपराध करने वालों पर तत्काल ही कडी कार्रवाई हो रही है. उन्होंने कहा कि जो लोग कथावाचकों को लेकर टिप्पणी कर रहे है वे असल में धीरेन्द्र शास्त्री जी के एकता के संदेश का विरोध कर रहे हैं.

इस अवसर पर जगतगुरु ब्रह्मानंद जी महाराज वृंदावन, उप कुलाधिपति श्री वीoकेo गुप्ता जी, माo विधायक श्री धीरेंद्र सिंह जी, माo विधायक श्री लक्ष्मी राज सिंह जी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दादरी श्रीमती गीता पंडित जी, वरिष्ठ किसान नेता ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी, कार्यक्रम के आयोजक श्री मोहित रावत जी एवं सतेंद्र सिसोदिया जी आदि उपस्थित रहे.

भारत एक्सप्रेस

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

1 hour ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

2 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

2 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

3 hours ago