नवीनतम

दुनियां के तीसरे सबसे अमीर अभिनेता, बॉलीवुड के बादशाह का 57वां जन्मदिन आज

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता बादशाह शाहरुख खान का आज 57वां जन्मदिन है. शाहरुख खान (Shahrukh Khan) एक ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने कई युवाओं को सपने दिखाए.  सिल्वर स्क्रीन पर अपने अभिनय के जादू से लाखों लोगों को दीवाना बनाया हुआ है. वहीं बात करें बादशाह की तो कुछ लोग उन्हें SRK के नाम से भी बुलाते हैं.  तो कोई फेमस एक्टर को ‘किंग खान’ भी कहता है.

शाहरुख का जलवा ही कुछ ऐसा है कि उनकी एक झलक पाने के लिए तमाम फैंस ‘मन्नत’ के सामने घंटों भीड़ में इंतजार करते हैं.  रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान एक दिन में लगभग 1.4 करोड़ की कमाई करते हैं. अभिनेता की कुल नेटवर्थ की बात करें तो वर्तमान में शाहरुख खान लगभग 5593 करोड रुपए के मालिक हैं. फिल्मों के अलावा अभिनेता कई अन्य जगहों से भी करोड़ों की कमाई करते हैं.

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान ने बीते लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन किया है. अपनी शानदार एक्टिंग और दमदार किरदारों के दम पर अभिनेता इंडस्ट्री के किंग खान बन चुके हैं.

बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले शाहरुख का अपना एक अलग ही अंदाज है, जिसे उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं.  इंडस्ट्री के किंग कहे जाने वाले शाहरुख असल जिंदगी में भी किसी किंग से कम नहीं है.  कमाई के मामले में शाहरुख खान कई बड़े कलाकारों को टक्कर देते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

7 hours ago