ब्लैक वाटर से कई तरह की बीमारियां होती है दूर
भारत में इस समय ब्लैक वाटर (Black Water) का बड़ा ही क्रेज है. बड़े-बड़े फिल्मी सितारों से लेकर क्रिकेट जगत की दुनिया के सितारे ब्लैक वाटर को बहुत पसंद करते है. पानी हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है. सही मात्रा में पानी पीने से कई तरह की बीमारियां दूर होती है. इसके अलावा कई अलग-अलग तरह के फायदे भी है. सही पानी पीने से हमारी स्कीन भी ग्लो करती है और डाइजेशन भी ठीक रहता है. लेकिन ‘मिनरल वाटर’ या ‘ग्राउंड वाटर’ तो हम सभी पीते है. फिर ज्यादातर सेलिब्रिटी ब्लैक वाटर को ही क्यों पसंद करते है. विराट कोहली, मलाइका अरोड़ा, गौरी खान, समेत कई सितारे ब्लैक वाटर का इस्तेमाल करते है. जबकि, इसकी कीमत 200 रुपए प्रति लीटर है. आइए, जानते हैं ब्लैक वाटर खासियत.
दरअसल ब्लैक वाटर को एनर्जी ड्रिंक के तौर पर भी लिया जाता है. वैसे अगर देखा जाए तो ब्लैक वाटर एक तरह से एल्कलाइन वाटर है. मतलब जहां साधारण पानी का पीएच (PH) लेवल केवल 7 होता है. वहीं ब्लैक वाटर का PH लेवल 8 या 9 होता है. ‘ब्लैक वाटर’ में ‘मिनरल वाटर’ से ज्यादा न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं. ब्लैक वाटर में फवलिक एसिड होता है. जिसकी वजह से इसका काला रंग होता है.
अगर ब्लैक वाटर के फायदे की बात करें तो ये बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा को बढ़ा देता है. इसके साथ ही ये बॉडी वेट को भी मेंटन करता है. ब्लैक वाटर आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है. यह आपकी इम्युनिटी को इतना मजबूत कर देता है कि कई तरह की बीमारियां आपसे दूर रहती हैं. गैस की दिक्कत से परेशान लोगों को ये राहत देता है. सामान्य पानी की तुलना में इसमें मिनरल्स की मात्रा अधिक होती है. ‘ब्लैक वाटर’ में एंटी एजिंग के गुण भी मौजूद होते हैं.
दुनिया में ब्लैक वाटर की कीमत बहुत ज्यादा है. आम जनता की बात करें तो वो ब्लैक वाटर के महंगे होने की वजह से इस्तेमाल में नहीं लाती है. एशिया में ब्लैक वाटर की मार्केट 32 हजार करोड़ रुपए की है. जो आने वाले 3 साल में 15% और बढ़ जाएगी. 1 लीटर ब्लैक वाटर की कीमत ₹200 है.
– भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…