Categories: नवीनतम

UPSC ने रैंक 301 विवाद पर डाला विराम, सिविल सर्विसेज रिजल्ट पर उठे विवाद का सच आया सामने

UPSC result 2025: सिविल सर्विसेज़ एग्जामिनेशन 2025 का फ़ाइनल रिज़ल्ट 6 मार्च 2026 को घोषित किया गया. इसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि एक ही नाम वाली दो उम्मीदवार आकांक्षा सिंह ने रैंक 301 हासिल किया है. इस खबर ने सोशल मीडिया और कई प्लेटफॉर्म पर भ्रम पैदा कर दिया.

UPSC का स्पष्टीकरण

यूपीएससी ने इस मामले पर आधिकारिक बयान जारी किया. आयोग ने साफ किया कि उनके रिकॉर्ड के अनुसार रैंक 301 पर सिर्फ एक ही उम्मीदवार सफल हुई हैं. आयोग ने उम्मीदवार की पूरी जानकारी साझा करते हुए कहा कि आकांक्षा सिंह, रोल नंबर 0856794, गांव अभयपुर, गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश) से हैं.

गलतफहमी दूर

आयोग ने स्पष्ट किया कि किसी भी उम्मीदवार के नाम की समानता से भ्रम पैदा हो सकता है, लेकिन आधिकारिक रिकॉर्ड ही अंतिम और मान्य होता है. इस स्पष्टीकरण के बाद यह विवाद खत्म हो गया कि रैंक 301 पर दो अलग-अलग आकांक्षा सिंह हैं.

ये भी पढ़ें-भारत सरकार ने घरेलू LPG सप्लाई को दी प्राथमिकता, होटल इंडस्ट्री पर संकट

उम्मीदवार की पहचान

यूपीएससी ने उम्मीदवार की पहचान सार्वजनिक कर दी ताकि किसी तरह की गलतफहमी न रहे. आयोग ने यह भी कहा कि रिज़ल्ट से जुड़ी सभी जानकारी उनकी वेबसाइट और आधिकारिक नोटिस पर उपलब्ध है. यूपीएससी के बयान ने साफ कर दिया कि रैंक 301 पर सिर्फ एक आकांक्षा सिंह हैं और उनकी डिटेल्स आयोग के रिकॉर्ड में दर्ज हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

2 minutes ago

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

58 minutes ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

1 hour ago

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

1 hour ago