क्या है गणेश चतुर्थी का महत्व, जानिए कब है गणपति विसर्जन?
मुंबई-भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है..हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व है. इस दिन घरों में भगवान गणेश जी की स्थापना की जाती है। 10 दिनों तक चलने वाले गणेश महोत्सव के बाद गणेश जी का विसर्जन भी किया जाता है। हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी स्थापना की जाती है और 10 दिनों तक विधि-विधान से उनका पूजन किया जाता है। लोग डेढ़ दिन, 3, 5, 7 या 10 दिन के लिए घरों में गणपति की स्थापना करते हैं. इसके बाद विधि-विधान के साथ उन्हें विदा किया जाता है। गणपति की इस विदाई को गणेश विसर्जन कहा जाता है जो कि अनंत चतुदर्शी के दिन होता है।
कब है अनंत चतुर्दशी?
हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष में 14वें दिन को चतुर्दशी यानि अनंत चतुर्दशी कहा जाता है। इसी दिन गणेश विसर्जन भी होता है।इस साल चतुर्दशी तिथि 8 सितंबर 2022 को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। और 9 सितंबर 2022 को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार अनंत चतुर्दशी की पूजा का शुभ मुहूर्त 9 सितंबर सुबह 6 बजकर 30 मिनट से लेकर 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
अनंत चतुर्दशी का महत्व
हिंदू धर्म में अनतं चतुर्दशी का विशेष महत्व है . इसे अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान गणेश जी विसर्जन के साथ ही भगवान विष्णु का भी पूजन किया जाता है। उनकी भुजा में रेशम या सूती धागा बांधा जाता है। इसमें 14 गांठे लगाई जाती है.। यह एकता और भाईचारे का प्रतीक भी है।
गणपति विसर्जन के नियम
अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन किया जाता है. साथ ही यह भी कहा जाता है कि भगवान आप अगले साल फिर से आना और अपनी कृपा बरसाना। इसके बाद उन्हें विसर्जित कर दिया जाता है। विसर्जन से पहले उनका विधि-विधान से पूजन किया जाता है। और धूप-दीप प्रजव्वलित करते हैं। विसर्जन से पहले श्रद्धालु उनके सामने हाथ जोड़कर अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं
-भारत एक्सप्रेस
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के तत्वावधान में 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक गाजियाबाद के…
विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…
Yogi Adityanath AI video: अखिलेश यादव के कार्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ का AI डांस…
अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…
Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…