नवीनतम

Nari Shakti Walkathon: महिला दिवस पर नोएडा में फेलिक्स अस्पताल ने आयोजित किया “नारी शक्ति” वॉकेथॉन

Women’s Day: महिला दिवस के अवसर पर फेलिक्स अस्पताल ने “नारी शक्ति” वॉकेथॉन का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई प्रेरणादायक गतिविधियाँ आयोजित की गईं. कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक परिधान में फेलिक्स हॉस्पिटल से बायोडायवर्सिटी पार्क तक वॉकेथॉन से हुई, जहां महिलाएं अपनी ताकत और एकजुटता का प्रदर्शन करती हुई पहुंची.

इस कार्यक्रम में नोएडा की कई महान और सशक्त महिलाओं को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया, जिन्होंने अपने प्रेरणादायक विचारों से सभी को उत्साहित किया. इनमें ऋचा अनिरुद्ध, डॉ. अंकिता राज, डॉ. शिखा शुक्ला, कल्पना सहाय, पूर्णिमा जोशी, डॉ. विभा यादव लट्टा, श्रद्धा लोकेश, डॉ. हेमलता और डॉ. विनीता शामिल थीं. फेलिक्स अस्पताल के चेयरमैन, डॉ. डीके गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है. वहीं, फेलिक्स अस्पताल की एमडी, डॉ. रश्मि गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण की परिभाषा को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह सिर्फ अवसर प्रदान करने का नाम नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास भी है.

महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर चर्चा

नारी शक्ति महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों की सशक्त महिलाओं ने अपने विचार साझा किए. डॉ. अंकिता राज ने कहा, “स्वास्थ्य ही शक्ति है, एक सशक्त नारी ही सशक्त समाज की नींव रखती है.” डॉ. शिखा शुक्ला ने महिलाओं की नेतृत्व क्षमता पर जोर देते हुए कहा कि महिलाएं केवल सृजनकर्ता नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में नेतृत्व करने की क्षमता रखती हैं. कल्पना सहाय ने महिलाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को उनकी असली ताकत बताया. ऋचा अनिरुद्ध ने आत्मविश्वास की अहमियत पर बल देते हुए कहा, “अगर खुद पर विश्वास हो, तो कोई भी चुनौती आपको रोक नहीं सकती.”

रोचक गतिविधियाँ और स्वास्थ्य जागरुकता

वॉकेथॉन के बाद महिलाओं के लिए कई रोचक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें रैंप वॉक, ज़ुम्बा सेशन, स्वास्थ्य जागरूकता वार्ता और मेहंदी कॉर्नर शामिल थे. रैंप वॉक में महिलाओं ने आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की, वहीं ज़ुम्बा सेशन ने सभी को ऊर्जा से भर दिया. एक्सपर्ट ट्रेनर पूर्णिमा के नेतृत्व में आयोजित ज़ुम्बा सेशन में सभी प्रतिभागियों का जोश और उत्साह देखने को मिला.

स्वास्थ्य जागरूकता और सशक्तिकरण का संदेश

कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई, जिसमें महिला स्वास्थ्य देखभाल और सशक्तिकरण के पहलुओं पर प्रकाश डाला गया. यह आयोजन महिलाओं के स्वास्थ्य और संस्कृति के प्रति समर्पित था, जिसमें हर महिला को अपने आत्मविश्वास और शक्ति का एहसास हुआ.

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago