वीडियो

चैंपियंस ट्रॉफी-2025 फाइनल में भारत: क्या रोहित शर्मा का होगा ये आखिरी वनडे? संन्यास पर क्यों शुरू हुई ये चर्चा

Rohit Sharma Retirement Rumors: भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के फाइनल में जगह बना ली है. रोहित की अगुआई में ही भारत ने आठ महीने पहले टी20 वर्ल्ड कप-2024 का खिताब अपने नाम किया था. अब एक बार फिर उम्मीदें हैं कि रोहित की कप्तानी में टीम यह खिताब जीतेगी, लेकिन साथ ही उनके संन्यास को लेकर भी चर्चाएं जोरों पर हैं. इस मुद्दे पर टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल ने सच्चाई से पर्दा उठाया है.

संन्यास की अटकलें

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद से रोहित शर्मा के संन्यास की खबरें लगातार चर्चा में हैं. इस दौरे के बाद बीसीसीआई की एक बैठक में रोहित ने कहा था कि वह कुछ और समय तक टीम के साथ रहेंगे, लेकिन इस दौरान बोर्ड को उनके विकल्प तलाश लेने चाहिए. क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के बाद रोहित संन्यास का ऐलान कर सकते हैं, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने वर्ल्ड कप-2024 के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास लिया था.

शुभमन गिल का बयान

न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में होने वाले पहले फाइनल मैच से पहले शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल से रोहित के संन्यास को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर गिल ने स्पष्ट किया, “अभी तक हमारी सारी चर्चा सिर्फ मैच और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर केंद्रित रही है. रोहित भाई ने न तो टीम के साथ और न ही मेरे साथ इस बारे में कोई बात की है. मुझे नहीं लगता कि वे अभी इस बारे में सोच रहे हैं. एक बार कल का मैच खत्म होगा, उसके बाद ही वे कोई फैसला लेंगे. अभी तक टीम में इस विषय पर कोई चर्चा नहीं हुई है.”

रोहित का बल्लेबाजी फॉर्म

हालांकि, रोहित शर्मा इस समय बल्ले से कुछ खामोश नजर आ रहे हैं. चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में उनके बल्ले से अब तक एक भी अर्धशतक नहीं निकला है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल से रोहित और विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने दोनों की तारीफ की. गिल ने कहा, “जो बैटिंग लाइन-अप का मैं हिस्सा रहा हूं, उनमें यह सबसे बेहतरीन है. रोहित वनडे क्रिकेट के महान बल्लेबाज हैं और विराट तो विराट हैं ही.”


इसे भी पढ़ें- IND vs NZ: दोनों टीमों के मौजूदा खिलाड़ी जिन्होंने ICC टूर्नामेंट में कई बार किया खुद को साबित


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

3 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

4 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

4 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

6 hours ago