लीगल

1984 सिख विरोधी दंगा मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 9 मई को करेगा सुनवाई, सज्जन कुमार का बयान फिर टला

1984 सिख विरोधी दंगों के जनकपुरी से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट 9 मई को सुनवाई करेगा. इस मामले में सज्जन कुमार का बयान दर्ज होना था, लेकिन सीबीआई और सज्जन कुमार के वकील ने कोर्ट से आग्रह किया कि मामले में सुनवाई को टाल दिया जाए. जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई को टाल दिया है. पिछली सुनवाई में इस मामले में सज्जन कुमार का बयान दर्ज हुआ था.  सज्जन कुमार को कोर्ट ने सरस्वती विहार के मामले में उम्रकैद की सजा सुना चुकी है.

यह मामला सरस्वती विहार में जसवंत सिंह और उसके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से जुड़ा है. कोर्ट ने 41 साल बाद इस मामले में सज्जन कुमार को दोषी करार दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान स्पेशल पीपी ने कोर्ट को बताया था कि मामले में दोबारा जांच के बाद क्या सबूत हाथ लगा है. सिख विरोधी दंगों के दौरान दिल्ली के सरस्वती विहार में दो सिखों की हत्या कर दी गई थी. कोर्ट ने एक नवंबर 1984 को जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से संबंधित यह मामला है.

सरस्वती विहार हत्याकांड में सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा

मामले की सुनवाई के दौरान सज्जन कुमार की ओर से पेश वकील ने कहा था कि सज्जन कुमार का नाम शुरू में नही था. याचिकाकर्ता गुरलाड सिंह काहलों की ओर से वरिष्ठ वकील एच. एस फुल्का ने दलील दी थी कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के साथ मिलीभगत में था. ये सामान्य मामले नहीं है. इन मामलों में लीपापोती की गईऔर राज्य ने ठीक से अभियोजन पक्ष ने नहीं किया. ये अपराध मानवता के खिलाफ है. सज्जन कुमार को दिल्ली कैंट की पालम कॉलोनी में 5 सिखों की हत्या के मामले में दोषी पाया गया था.

दिल्ली हाई कोर्ट ने 17 दिसंबर 2018 को उम्रकैद की सजा सुनाई. सितंबर 2023 को राऊज एवेन्यु कोर्ट ने दिल्ली के सुल्तानपूरी में 3 सिखों की हत्या के मामले में बरी कर दिया था. 31 अक्टूबर 1984 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में सिख विरोधी दंगे भड़क उठे. 2005 में गठित नानावटी आयोग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में 2733 लोगों की हत्या हुई और 587 एफआईआर दर्ज हुई. सुप्रीम कोर्ट पहले ही दिल्ली पुलिस को इन मामलों में अपील दाखिल न करने पर फटकार लगा चुका है.

ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: सुप्रीम कोर्ट और वकीलों की कड़ी निंदा, सैन्य कार्रवाई की मांग तेज

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

2 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

3 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

3 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

4 hours ago