1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी बलवंत खोखर की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने जेल से मांगी रिपोर्ट, 5 दिसंबर को होगी सुनवाई
1984 के सिख विरोधी दंगों में दोषी ठहराए गए बलवंत खोखर, जो आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं. बलवंत खोखर ने दिल्ली हाई कोर्ट में 21 दिन की फरलो के लिए याचिका दायर की है. कोर्ट ने दिल्ली सरकार और तिहाड़ जेल अधिकारियों को अगली सुनवाई से पहले रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है.
1984 सिख विरोधी दंगा केस: उम्रकैद काट रहे बलवंत खोखर की फरलो याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
दिल्ली हाई कोर्ट ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी बलवंत खोखर की फरलो याचिका पर दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है. खोखर ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 21 दिन की फरलो की मांग की है. कोर्ट अब 17 नवंबर को इस मामले की सुनवाई करेगा.
1984 सिख विरोधी दंगों में सज्जन कुमार और बलवंत खोखर की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई तय
सुप्रीम कोर्ट दीपावली के बाद 1984 सिख विरोधी दंगों के मामलों में दोषी ठहराए गए सज्जन कुमार और बलवंत खोखर की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेगा. दोनों आरोपी आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं.
1984 सिख विरोधी दंगा मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 9 मई को करेगा सुनवाई, सज्जन कुमार का बयान फिर टला
1984 सिख विरोधी दंगों से जुड़े जनकपुरी केस में अगली सुनवाई अब 9 मई को होगी. सज्जन कुमार का बयान दर्ज होना था, लेकिन सीबीआई और बचाव पक्ष के आग्रह पर कोर्ट ने सुनवाई टाल दी.
1984 सिख विरोधी दंगों में जगदीश टाइटलर की भूमिका का खुलासा, मंजीत सिंह जीके का बयान
राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 1984 सिख विरोधी दंगों के मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ गवाह मंजीत सिंह जीके का बयान दर्ज किया, जिसमें टाइटलर की वॉयस रिकार्डिंग से दंगों में भूमिका का खुलासा हुआ.
1984 सिख दंगा मामला: कांग्रेस नेता सज्जन कुमार दो लोगों की हत्या के मामले में दोषी करार
राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 1984 सिख विरोधी दंगों में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दो सिखों की हत्या के मामले में दोषी करार दिया है. सजा पर बहस 18 फरवरी को होगी.
1984 सिख विरोधी दंगों से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 17 फरवरी को करेगा सुनवाई, दोषियों के खिलाफ अपील की मांग
सुप्रीम कोर्ट 1984 सिख विरोधी दंगों से संबंधित याचिका पर 17 फरवरी को सुनवाई करेगा, जिसमें दंगा पीड़ितों के लिए जल्द न्याय की मांग की गई है और दोषियों के खिलाफ अपील की सिफारिश की गई है. कोर्ट ने जांच के दौरान दिल्ली पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं.
1984 सिख विरोधी दंगे के दौरान सरस्वती विहार के मामले में फैसला टला, अब इस तारीख को कोर्ट सुनाएगी फैसला
राउज एवेन्यू कोर्ट 12 फरवरी को 1984 सिख विरोधी दंगों के सरस्वती विहार मामले में फैसला सुनाएगा. इस केस में जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या हुई थी.
1984 सिख दंगे: पुल बंगश मामले में जगदीश टाइटलर पर 2 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
1984 सिख विरोधी दंगों से जुड़े पुल बंगश मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने 2 दिसंबर को अगली सुनवाई करेगा. अभियोजन पक्ष के गवाह मनमोहन कौर को कोर्ट का समन मिला था, जिसके चलते वो कोर्ट में पेश नही हो पाई.
1984 सिख दंगा: आरोपियों को बरी किए जाने के फैसले को चुनौती देने के लिए सरकार को अनुमति से इनकार
याचिका को खारिज करते हुए पीठ ने कहा कि लंबी देरी और इसी तरह के मामलों में समन्वय पीठ के फैसलों को देखते हुए, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा है, देरी को माफ नहीं किया जा सकता.





