लीगल

विट्ठलभाई पटेल हाउस किराया विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी की याचिका पर केंद्र को भेजा नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने राजधानी के विट्ठलभाई पटेल हाउस में पार्टी कार्यालय के लिए किराए की मांग के खिलाफ दायर आम आदमी पार्टी (आप) की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जस्टिस सचिन दत्ता ने आप की कार्यालय के लिए ‘दो या अधिक कक्षों वाला सुसज्जित आवासीय इकाई के आवंटन को रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार से दो सप्ताह के जवाब देने को कहा है. कोर्ट 22 जुलाई को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई के दौरान आप की ओर से पेश वकील ने कोर्ट से किराया मांगने संबंधी अनुस्मारक नोटिस पर रोक लगाने की मांग की.

जिसपर केंद्र सरकार की ओर से पेश वकील ने कहा कि अगली सुनवाई तक उसके क्रियान्वयन को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जाएगा. केंद्र ने यह भी कहा कि इस मामले में अभी कोई जल्दबाजी नहीं है, क्योंकि यह केवल एक नोटिस है. आगे वे सार्वजनिक परिसर (अनधिकृत कब्जाधारियों की बेदखली) अधिनियम के अनुसार आगे बढ़ेंगे. आप ने दावा किया है कि आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के संपदा निदेशालय का निर्णय एकपक्षीय है और बिना किसी कारण बताओ नोटिस या सुनवाई का उचित अवसर दिए किराया देने का नोटिस पारित कर दिया.

कोर्ट में आप की मांग

आप के अधिवक्ता ने कहा है कि संपदा निदेशालय ने कथित तौर पर बिना किसी सूचना के विट्ठलभाई पटेल हाउस में एक ‘डबल सुइट’ का आवंटन रद्द कर दिया जो 14 सितंबर, 2024 से प्रभावी हो गया, लेकिन 17 जनवरी को पहली बार और देरी से एक पत्र के जरिए याचिकाकर्ता को इसकी जानकारी दी गई थी.

उसने 30 अप्रैल को परिसर का कब्जा सौंप दिया था. आप ने कहा है कि 6 मार्च और 13 मई को जारी पत्रों में प्राधिकरण ने कथित निरस्तीकरण की तिथि से शुरू होने वाली अवधि से परिसर पर कब्जे के लिए आठ लाख रुपए से अधिक का किराया मांगा है. इसलिए उसने कोर्ट से इस पत्र पर रोक लगाने का आग्रह किया है.


ये भी पढ़े: Jain Street Controversy: राहुल गांधी ने SEBI की चुप्पी पर उठाए सवाल, कहा- और कितने बड़े शार्क अब भी रिटेल इन्वेस्टर्स को शॉर्ट कर रहे हैं


भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

5 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

5 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

5 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

6 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

6 hours ago