लीगल

दिल्ली हाई कोर्ट ने अजय देवगन की छवि से छेड़छाड़ करने वाली डिपफेक और AI कंटेंट हटाने का दिया आदेश

फिल्म अभिनेता अजय देवगन को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. हाई कोर्ट ने डिपफेक वीडियो, फोटो, सहित AI जनरेटेड अन्य सामग्री को फेसबुक, अमेजॉन सहित अन्य सोशल मीडिया से तुरंत हटाने का निर्देश दिया है. जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने यह निर्देश दिया है.

कोर्ट ने माना अश्लील, आपत्तिजनक डिपफेक सामग्री उनके प्रतिष्ठा, छवि और निजता के अधिकार का गंभीर उल्लंघन है. इसलिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इस तरह की सामग्री को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है. लेकिन कोर्ट ने इस स्टेज पर उस सामग्री को हटाने से इनकार किया है जिसमें सिर्फ अजय देवगन की सामान्य फोटो या फैन-मेड कंटेंट है. कोर्ट ने कहा कि फैन पेजों को कुछ स्वतंत्रता देनी होगी. वरना हर फैन पेज को हटाना पड़ेगा. नहीं तो उन्हें अपने कदमों के सारे निशान मिटाने पड़ेंगे.

वेबसाइट और प्लेटफार्म्स को दिया गया चेतावनी

मामले की सुनवाई के दौरान अजय देवगन की ओर से पेश वकील प्रवीण आनंद ने कोर्ट को बताया कि अमेजॉन पर ऐसे कई पोस्टर बिक रहे हैं, जिनमें उनका चेहरा और नाम बिना अनुमति के उपयोग किया गया है. उन्होंने कहा कि इसी तरह टी-शर्ट और कैप भी बेची जा रही हैं. इससे पहले जया बच्चन ने भी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. जया बच्चन ने अपने व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा के अलावा कुछ वेबसाइटों और प्लेटफार्मों को उनके नाम और छवि वाली सामग्री सहित अवैध रूप से सामान न बेचने का निर्देश देने की भी मांग की थी.

जया बच्चन ने याचिका में कहा था कि मेरी छवि, नाम और आवाज का अनधिकृत रूप किए जा रहे उपयोग पर रोक लगाई जाए. बता दें कि ऐश्वर्या बच्चन, अभिषेक बच्चन, आराध्या बच्चन, अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, करण जौहर, जैकी श्रॉफ, रजनीकांत और विराट कोहली भी अपने व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा के लिए अदालत का रुख कर चुके है.

ये भी पढ़ें: Red Fort Car Blast Case: जासिर बिलाल वानी की रिमांड 7 दिन बढ़ी, NIA जांच में शोएब और आमिर की भूमिका आई सामने

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

54 minutes ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

1 hour ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

1 hour ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

1 hour ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

1 hour ago