प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 नवंबर यानी शुक्रवार को कर्नाटक के उडुपी के दौरे पर रहेंगे. उनके दौरे के लिए उडुपी शहर पूरी तरह से तैयार हो रहा है. शहर को भगवा झंडे, बैनरों और मोदी के बड़े कट-आउट्स से सजाया गया है और इस महत्वपूर्ण अवसर को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद की गई है.
प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर उडुपी के विभिन्न स्थानों पर खास सजावट की गई है, जिनमें चौराहों पर उनके बड़े कट-आउट प्रमुख हैं. शहर भर में बैरिकेड्स लगाए गए हैं और यातायात के नियंत्रण के लिए सुरक्षा उपायों को मजबूत किया गया है. उडुपी हेलीपैड और श्री कृष्ण मठ के रास्तों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है. पीएम मोदी के यात्रा मार्ग पर डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल यूनिट भी तैनात है.
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस विभाग ने शहर में अतिरिक्त पेट्रोलिंग बढ़ा दी है और सुरक्षा व्यवस्था के लिए दूसरे जिलों से पुलिस बल बुलाए गए हैं. यातायात को सुचारू रखने के लिए 20 से ज्यादा पार्किंग स्थान निर्धारित किए गए हैं.
प्रशासन ने शुक्रवार सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक शहर के अंदर किसी भी वाहन के प्रवेश पर रोक लगा दी. इसके साथ ही श्री कृष्ण मठ में भक्तों की एंट्री भी पूरी तरह से बंद रहेगी.
उडुपी के पुलिस अधीक्षक हरिराम शंकर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो बन्नंजे से कलसांका तक होगा, जिसमें 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात होंगे. सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य पुलिस के साथ एसपीजी, एनएसजी और एंटी-ड्रोन टीमों के हाथों में होगी. सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) हितेंद्र, आईजी संदीप पाटिल और चंद्र गुप्ता भी उडुपी में मौजूद हैं.
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले गुरुवार को सारे रास्ते की तैयारियों की फिर से जांच की जाएगी. पूरे शहर में ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा इंतजामों के संबंध में जरूरी जानकारी पहले ही जारी कर दी गई है.
उन्होंने कहा कि पूरे रास्तों को पुलिस और एसपीजी ने कवर कर लिया है. शहरवासियों को भी कोई परेशानी न हो, इसका भी ध्यान दिया जा रहा है. लोगों से निवेदन है कि घर से निकलने से पहले डायवर्जन चेक कर लें.
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने प्रल्हाद जोशी को जन्मदिन की दी बधाई, बोले- उनके प्रयास सराहनीय
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली में आयोजित Asset Recovery Inter-Agency Network–Asia Pacific (ARIN-AP) की 11वीं वार्षिक आम बैठक 30…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…
Google AI Chips: दुनिया में चल रही एआई की अंधी रेस में अब गूगल ने…
2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…
लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…