लीगल

बार काउंसिल ऑफ इंडिया में दो नए चेहरों की एंट्री, पी.एस. अमलराज और संतोष कुमार पी. को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने तमिलनाडु एवं पुडुचेरी और केरल से निर्वाचित दोनों नए सदस्यों का स्वागत किया है. बीसीआई ने पी. एस. अमलराज और संतोष कुमार पी. के निर्वाचित होने पर बधाई दी है. अमलराज तमिलनाडु एवं पुडुचेरी बार काउंसिल का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि संतोष कुमार पी. केरल बार काउंसिल का प्रतिनिधित्व करेंगे.

बीसीआई के मुताबिक पी. एस. अमलराज का निर्वाचन कानूनी पेशे के शीर्ष नियामक निकाय में महत्वपूर्ण उपलब्धि है. वह इससे पहले तमिलनाडु एवं पुडुचेरी बार काउंसिल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी को संभाल चुके है. बीसीआई ने कहा कि उन्हें कानूनी क्षेत्र के साथ प्रशासनिक कार्यो का लंबा अनुभव है. जबकि संतोष कुमार पी. अपने साथ व्यापक व्यवहारिक कानूनी अनुभव लेकर राष्ट्रीय स्तर की नई जिम्मेदारी संभालेंगे.

बीसीआई ने उनके निर्वाचन को केरल के साथ-साथ देश के कानूनी समुदाय के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया है.

अधिवक्ताओं की गरिमा और कल्याण को मिलेगा बढ़ावा

बीसीआई ने कहा कि दोनों नए सदस्य अधिवक्ताओं की गरिमा, स्वतंत्रता और कल्याण से जुड़े मुद्दों को मजबूत करने में योगदान दे सकते हैं. उनके कार्यकाल के दौरान कानूनी ढांचे को मजबूत करने, अधिवक्ता कल्याण योजनाओं को बेहतर बनाने और न्यायिक व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई गई है.

बीसीआई के अनुसार दोनों सदस्य देशभर के वकीलों के हितों के लिए काम करने, कानूनी मानकों को बेहतर बनाने और युवा वकीलों को सहयोग देने के साथ-साथ बीसीआई के विधायी और नियामकीय दायित्वों को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएंगे.

यह भी पढ़ें- एनआईए चार्जशीट से हटी UAPA की धाराएं, अमेरिका और यूक्रेन लौट सकेंगे म्यांमार मामले के आरोपी

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago