लीगल

बिलकिस बानो केस में 17 सालों से सजा काट रहे विपिनचंद्र जोशी और प्रदीप मोधिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

देश के चर्चित बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे दो दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. जस्टिस एम. एम. सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की पीठ ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद दोषी विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल मोधिया की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें जमानत दे दी है. दोनों दोषियों ने बॉम्बे हाईकोर्ट के साल 2017 के उस फैसले को शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी, जिसमें उनकी दोषसिद्धि और उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा गया था.

दिव्यांगता की दलील पर कोर्ट का फैसला

सुनवाई के दौरान दोषियों की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा ने दलील दी कि दोनों दोषी 17 साल से अधिक का समय जेल में बिता चुके हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इनमें से एक आरोपी का नाम शुरुआती एफआईआर में शामिल नहीं था और उसे घटना के तीन साल बाद आरोपी बनाया गया था, जबकि दूसरा दोषी गंभीर रूप से दिव्यांग है. हालांकि, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) ने जमानत का कड़ा विरोध करते हुए याचिका खारिज करने की मांग की.

पीठ ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि दोनों दोषी 17 साल से ज्यादा समय जेल में काट चुके हैं और उनकी अपील में कानून व तथ्यों से जुड़े ऐसे कई अहम बिंदु हैं, जिन पर विस्तार से सुनवाई की जरूरत है.

क्या है साल 2002 का पूरा मामला?

गौरतलब है कि फरवरी 2002 में गोधरा कांड के बाद भड़के गुजरात दंगों के दौरान मार्च 2002 में पांच महीने की गर्भवती बिलकिस बानो के साथ दंगाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था और उनकी तीन साल की मासूम बेटी समेत परिवार के सात सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी थी. साल 2004 में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद निष्पक्ष सुनवाई के लिए मामला मुंबई ट्रांसफर किया गया.

जनवरी 2008 में सीबीआई की विशेष अदालत ने 11 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जिसे 2017 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी सही ठहराया. बता दें कि इससे पहले 8 जनवरी 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार द्वारा इन 11 दोषियों को दी गई समय-पूर्व रिहाई के आदेश को रद्द करते हुए सभी को वापस जेल में सरेंडर करने का निर्देश दिया था.

यह भी पढ़ें: लाल किला ब्लास्ट मामला: सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में दर्ज मामलों को दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में किया ट्रांसफर

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पवित्र सप्तपुरियों में शामिल कांचीपुरम: इस शहर की आध्यात्मिक पहचान को जानिये

Kanchipuram: तमिलनाडु का कांचीपुरम अपने प्राचीन मंदिरों, धार्मिक मान्यताओं और कांजीवरम रेशमी साड़ियों के लिए…

4 minutes ago

अमित शाह ने बिहार CM सम्राट चौधरी को दी जन्मदिन की बधाई, सुशासन और विकास कार्यों की सराहना

Samrat Choudhary Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को…

13 minutes ago

ॐ के आकार का द्वीप: जहां नर्मदा नदी में बसती है आस्था

Omkareshwar Temple: मध्य प्रदेश का मांधाता द्वीप अपनी ॐ जैसी प्राकृतिक बनावट और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग…

15 minutes ago

हुगली नदी के किनारे कोलकाता के पवित्र स्थलों की सैर

Hooghly River: कोलकाता की हुगली नदी के किनारे कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं.…

24 minutes ago

पीएम स्वनिधि लोन से रेहड़ी-पटरी वालों की कामयाबी: जानिए कैसे वर्किंग कैपिटल से संवरता है रोज का कारोबार

पीएम स्वनिधि (PM SVANidhi) लोन किसी रेहड़ी-पटरी वाले के रोजमर्रा के व्यापार को कैसे सहारा…

26 minutes ago