लीगल

JNU छात्र नजीब अहमद के गायब होने में CBI क्लोजर रिपोर्ट पर कोर्ट 30 जून को सुनाएगा फैसला

जेएनयू के पूर्व छात्र नजीब अहमद के गायब होने के मामले में सीबीआई द्वारा दायर क्लोजर रिपोर्ट की स्वीकार करने और न करने को लेकर राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 30 जून को फैसला सुनाएगा. राऊज एवेन्यु कोर्ट ने एडिशनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ज्योति महेश्वरी ने यह आदेश दिया है. दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 2016 में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए जेएनयू के पूर्व छात्र नजीब अहमद की मां फातिमा नफीस द्वारा दायर याचिका पर यह फैसला दिया है.

फातिमा नफीस ने मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती दी है, जिसमें कहा गया है कि उसे नजीब के लापता होने से एबीवीपी सदस्यों को जोड़ने वाले कोई सबूत नहीं मिले और वह उसका पता लगाने में असमर्थ रही.

याचिका में मामले की नए सिरे से जांच की मांग की गई है, साथ ही आरोप लगाया गया है कि नजीब अहमद जेएनयू के एक छात्रावास में एबीवीपी से जुड़े छात्रों के साथ हाथापाई के बाद गायब हुआ था. मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सीबीआई से पूछा कि गुम होने से पहले नजीब को आखिरी बार कहा देखा गया था. सीबीआई का दावा है कि नजीब 15 अक्टूबर 2016 को लापता होने से पहले सफदरजंग अस्पताल गए थे, लेकिन उन्होंने एमएलसी जांच नहीं करवाई.

नजीब आखिरी बार सफदरजंग अस्पताल में थे

सीबीआई ने अदालत को बताया था कि अस्पताल के डॉक्टर और मेडिकल सहायक के बयान इसलिए नहीं लिए गए क्योंकि ऐसा कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं था, जिससे यह साबित हो सके कि अहमद अस्पताल गया था. बता दें कि 15 अक्टूबर 2016 को जेएनयू के माही-मांडवी होस्टल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों के साथ झगड़े के बाद लापता हो गए थे.

मामले की जांच पहले दिल्ली पुलिस के पास थी, लेकिन 2017 में हाई कोर्ट के आदेश पर इसे सीबीआई को सौंप दिया गया. 2018 में सीबीआई ने नजीब को ढूढने में नाकाम रहने के बाद क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी. नजीब की मां फातिमा का आरोप है कि एबीवीपी के छात्रों को बचाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां भी चुप हैं. उनका कहना है कि कैंपस से लापता होने से पिछली रात नजीब के साथ उन्हीं छात्रों ने मारपीट की थी.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे गोवा में रह रहे पाकिस्तानी नागरिक, वीजा रद्द करने के फैसले को दी चुनौती

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

5 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

6 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

6 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

6 hours ago