लीगल

Army tender scam: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार कर्नल हिमांशु बाली और दोनों अग्रवाल भाइयों की CBI रिमांड 5 दिन बढ़ी

Army tender scam: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार कर्नल हिमांशु बाली की सीबीआई रिमांड की अवधि को राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 5 दिन के लिए बढ़ा दिया है. वही इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी कोर्ट ने सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है. कर्नल बाली को 5 दिन की सीबीआई रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया और 5 दिन की अतिरिक्त रिमांड की मांग की.

मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और रिश्वत लेनदेन से जुड़े अहम पहलुओं की पड़ताल के लिए आरोपी से और पूछताछ की जरूरत है. जिसके बाद कोर्ट ने 5 दिन के लिए अतिरिक्त सीबीआई रिमांड की अवधि को बढ़ा दिया है. इसी मामले में गिरफ्तार दो अन्य आरोपियों अक्षत अग्रवाल और मयंक अग्रवाल को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने सीबीआई की मांग पर उन्हें भी 5 दिन के लिए सीबीआई रिमांड पर भेज दिया.सीबीआई ने 50 लाख रुपये रिश्वत के मामले में कोलकाता स्थित पूर्वी कमान में तैनात सेना के आयुध कोर के कर्नल हिमांशु के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

कर्नल पर टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर का आरोप

अधिकारियों के मुताबिक कर्नल पर कानपुर की एक कंपनी को लाभ पहुचाने के लिए निविदा जारी करने में हेरफेर, घटिया नमूनों को मंजूरी देने और लंबित और बढ़े हुए बिल के भुगतान को आसान बनाने का आरोप है. सीबीआई ने सेना के टेंडरों में कथित भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मामले में एक एफआईआर दर्ज की. इस मामले में सेना के अधिकारी कर्नल हिमांशु बाली समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया. सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक कानपुर स्थित कंपनी ईस्टर्न ग्लोबल लिमिटेड के संचालकों पर सेना के टेंडर हासिल करने के लिए रिश्वत देने का आरोप है. जांच एजेंसी का कहना है कि कंपनी को अनुचित तरीके से कई टेंडरों में फायदा पहुचाया गया. जांच में सामने आया है कि 22 अप्रैल को कर्नल हिमांशु बालीने कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके में कंपनी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दो दिन बाद 24 अप्रैल को कानपुर के एक कंपनी को टेंडर अलॉट कर दिया गया.

सीबीआई के मुताबिक 16 मई को कर्नल बाली ने रिश्वत की बाकी बची 50 लाख रुपए की रकम की मांग की थी. आरोप यह भी है कि घूस की यह मोटी रकम हवाला के जरिए कर्नल हिमांशु तक दिल्ली एनसीआर में पहुचाने को तैयारी की जा रही थीं. इसी इनपुट के आधार पर सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए इसे गिरफ्तार किया था.

इस मामले में अक्षत अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, आशुतोष शुक्ला, नरेश पाल सहित कई अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है. इस मामले की जांच सीबीआई के डीएसपी सुनील कुमार कर रहे हैं और पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘अब कौन असलहा लेकर चलता है…’, शस्त्र लाइसेंस पर सख्त हुई हाईकोर्ट तो क्या बोल गए बृजभूषण शरण सिंह?

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

10 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

17 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

24 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

41 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

45 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago