मेरठ में एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन, सदर तहसील का कानूनगो धर्मपाल रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने सदर तहसील में तैनात कानूनगो धर्मपाल को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
नकली दवा घोटाला मामले में गिरफ्तार एन राजा की ओर से दायर जमानत याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट 6 अगस्त को सुनवाई
5000 करोड़ के नकली दवा घोटाले के मुख्य आरोपी एन राजा की जमानत याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट 6 अगस्त को सुनवाई करेगा. मामले में 3 करोड़ की रिश्वतखोरी के आरोप में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर और आईपीएस अधिकारी भी सीबीआई के रडार पर हैं.
नवादा में निगरानी विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, राजस्व कर्मचारी की पत्नी ने लगाया फंसाने का आरोप
Nawada vigilance bribery case: नवादा में 15 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार की पत्नी ने निगरानी विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर परिवार ने दावा किया है कि कर्मचारी को जबरन पैसे देकर फंसाया गया, जबकि विजिलेंस अपनी कार्रवाई पर कायम है.
”जेल में ‘वीआईपी’ सेवा! गांजा, शराब और रुपये… सतना में ASI बने कैदी के निजी वेटर
सतना केंद्रीय जेल में बंद कैदी तक गांजा और शराब पहुंचाने तथा रिश्वत लेने की कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल प्रशासन ने ASI राजेंद्र चौधरी को निलंबित कर जांच के आदेश जारी कर दिए हैं.
Army tender scam: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार कर्नल हिमांशु बाली और दोनों अग्रवाल भाइयों की CBI रिमांड 5 दिन बढ़ी
रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार कर्नल हिमांशु बाली की सीबीआई रिमांड को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 5 दिन के लिए बढ़ा दिया है. इसी केस में आरोपी दो अन्य व्यक्तियों अक्षत अग्रवाल और मयंक अग्रवाल को भी कोर्ट ने 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा है.
मुजफ्फरनगर रिश्वत कांड: ऑडियो वायरल होने के बाद थानाध्यक्ष और दो सिपाही निलंबित
UP News: मुजफ्फरनगर में तितावी थाना के थानाध्यक्ष और दो सिपाही रिश्वत लेने के आरोप में फंसे. 3 लाख रुपये की डील से जुड़ी ऑडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने जांच कराई और तीनों को निलंबित कर दिया.
सहार एयर कार्गो में घूसखोरी का पर्दाफाश: कस्टम सुपरिटेंडेंट ₹10.20 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
CBI ने मुंबई सहार एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में तैनात कस्टम सुपरिटेंडेंट को ₹10.20 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. आरोपी पर आरोप है कि वह माल क्लियरेंस के लिए प्रति किलो ₹10 रिश्वत की मांग कर रहा था.
फरीदकोट: महिला अपराध सेल में तैनात DSP राजनपाल एक लाख की रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार, भ्रष्टाचार की शिकायत दबाने की थी कोशिश
फरीदकोट में तैनात डीएसपी राजनपाल पर भ्रष्टाचार की शिकायत को दबाने के लिए 1 लाख रुपये की रिश्वत देने का आरोप है. गिरफ्तारी के बाद विभागीय जांच शुरू कर दी गई है.
Delhi : CBI ने एमसीडी के कर्मचारी को ₹80,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा
एमसीडी में एमटीएस के पद पर तैनात धर्मेंद्र उर्फ पंडित जी ने एक शख्स ₹80,000 रिश्वत मांगी. सीबीआई ने उसे धर लिया. बहरहाल, मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
CBI Court Judgement: रिश्वतखोरी में ECL के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक को 4 साल जेल और 30,000 का जुर्माना
सीबीआई ने रिश्वतखोरी के एक मामले में डॉ. सुनील कुमार सिंह के खिलाफ 25 अगस्त 2009 को आरोप पत्र दाखिल किया था. अब आरोपी को 4 साल जेल और ₹30,000 के जुर्माने की सजा सुनाई गई है.





