लीगल

एक तरफ सरकार का बहुमत, दूसरी तरफ जज के बेटे पर सवाल… जानें क्यों उलझा चुनाव आयुक्त नियुक्ति केस

 CEC Appointment Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 23 सितंबर को दिए गए अलग-अलग फैसले को वापस लेने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है.

सीजेआई सूर्यकांत की पीठ से तत्काल सुनवाई की मांग

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील प्रशांत भूषण ने सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ से तत्काल सुनवाई की मांग की थी. भूषण ने मामले को उसी पीठ के सामने सूचीबद्ध करने की मांग किया है, जिसमें जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा शामिल थे. कोर्ट ने 23 सितंबर को मामले में अलग-अलग राय देते हुए याचिकाओं को संविधान पीठ के पास भेजने का फैसला किया था. दायर याचिका में कहा गया है कि जस्टिस शर्मा को इस मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लेना चाहिए था. इससे पहले जया ठाकुर ने क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल किया गया है. दायर याचिका में फैसले को वापस लेने की मांग की गई है.

जस्टिस शर्मा के बेटे के चुनाव आयोग के वकील होने का दावा

याचिका में कहा गया है कि जस्टिस शर्मा को इस मामले में सुनवाई नहीं करनी चाहिए थी. क्योंकि जस्टिस शर्मा के बेटे चुनाव आयोग के लिए स्टैंडिंग काउंसिल है. जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा ने विभाजित फैसला सुनाया था. जस्टिस दीपांकर दत्ता ने केंद्र सरकार के उस मांग को खारिज कर दिया था, जिसमें सरकार ने मामले को संवैधानिक पीठ के पास भेजे जाने की मांग की थी. जबकि जस्टिस चंद्र शर्मा का मानना था कि इन याचिकाओं को अनुच्छेद 145 (3) के तहत संविधान पीठ के पास भेजा जाना चाहिए. इसके बाद मामले को सीजेआई के पास भेज दिया गया था. याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि जस्टिस शर्मा के बेटे सिद्धार्थ शर्मा 10 जुलाई 2024 से मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के लिए स्टैंडिंग काउंसिल है.

चयन समिति की निष्पक्षता और बहुमत पर पूर्व आईएएस व कोर्ट की टिप्पणी

मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने संविधान पीठ के पास भेजने की मांग की थी. सुनवाई के दौरान सरकार ने कहा था कि कानून बनाना सरकार का काम है. पिछली सुनवाई के दौरान पूर्व आईएएस अधिकारी एसएन शुक्ला ने कहा था कि विधानमंडल ने बिना सोचे समझे-समझे संशोधन को मंजूरी दे दी. मंत्री की अध्यक्षता वाली खोज समिति एकतरफा है, क्योंकि अन्य सदस्यों को भी मंत्री द्वारा ही मनोनीत किया जाता है. उन्होंने कहा था कि राजनीतिक निष्पक्षता से समझौता किया गया है. चयन समिति भी एक तरफा है. विपक्ष ने नेता को शामिल करना मात्र निर्रथक है, क्योंकि उनकी राय को नजरअंदाज किया जा सकता है. यह केवल नाममात्र की समिति है. जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने कहा था कि एक कैबिनेट मंत्री प्रधानमंत्री के खिलाफ जा ही नहीं सकता है. ऐसे में सभी नियुक्तियों पर फैसला जाहिर तौर पर दो तिहाई के बहुमत से ही होगा.

2023 के चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून को दी गई है चुनौती

यह याचिका कांग्रेस नेता डॉक्टर जया ठाकुर सहित अन्य की ओर से दायर की गई है. दायर याचिका में केंद्र सरकार के 2023 के उस कानून को चुनौती दी है, जिसमें चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करने वाली चयन समिति से भारत के मुख्य न्यायाधीश को बाहर कर दिया गया है. नए कानून के मुताबिक इस चयन समिति में प्रधानमंत्री, एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और लोकसभा में विपक्ष के नेता शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें-कावेरी जल विवाद मामले में तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कोर्ट ने याचिका को खारिज किया।

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

नाराजगी के बावजूद क्यों नहीं छीनी गई अंतरिम राहत? अभिषेक बनर्जी केस में हाईकोर्ट ने बताई वजह

Calcutta High Court: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को कोलकाता हाई कोर्ट से मिली अंतरिम राहत…

3 minutes ago

शादी के नाम पर 14 जिंदगियों से खिलवाड़, अब UAE से दबोचकर भारत लाया गया वांटेड आरोपी

Mohammed Mazin Deported: शादी का झांसा देकर 14 महिलाओं का शोषण और करोड़ों की ठगी…

27 minutes ago

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म…! पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, पढ़ते ही दिल छू लेगा इसका गहरा अर्थ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 नवंबर 2026 को एक्स पर स्कंद पुराण के काशी खंड…

36 minutes ago

रेलवे इंजन पर युवक की कॉमेडी पड़ी भारी, गुस्साए पायलट को देख ऐसे भागा लड़का, देखें VIDEO

Indian Railway Video: बाइक या कार का राउंड मांगते तो आपने कई लोगों को देखा…

46 minutes ago

इंडियन बैंक के इन 2 क्रेडिट कार्ड से रोज कर सकते हैं 1 लाख रुपये तक खर्च, जानें फीस और फायदे

Indian Bank Credit Card: इंडियन बैंक अपने ग्राहकों को IB भारत और IB गोल्ड क्रेडिट…

48 minutes ago