155 करोड़ बैंक फ्रॉड केस: रमन सिंगला की जमानत में दखल से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, रजिस्ट्री से मांगा जवाब
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 155.21 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी रमन सिंगला की अग्रिम जमानत रद्द करने की ईडी की याचिका पर दखल देने से इनकार कर दिया है. साथ ही, मामले के सूचीबद्ध न होने पर रजिस्ट्री से स्पष्टीकरण मांगा है.
एक तरफ सरकार का बहुमत, दूसरी तरफ जज के बेटे पर सवाल… जानें क्यों उलझा चुनाव आयुक्त नियुक्ति केस
CEC Appointment Case: मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति वाले कानून से जुड़े मामले में नया मोड़ आ गया है. याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत भूषण ने सीजेआई सूर्यकांत की पीठ के समक्ष तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की भूमिका पर सवाल उठाए हैं.
मैरिटल रेप को अपराध घोषित करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट दिसंबर को करेगा सुनवाई
मैरिटल रेप को अपराध घोषित करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 9 या 10 दिसंबर को सुनवाई कर सकता है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि शादी से महिला की व्यक्तिगत आजादी खत्म नहीं होती.
‘आप इस कुर्सी के लायक नहीं…’ CJI सूर्यकांत से बदसलूकी करने वाले वकील प्रवीण सिंघल पर दर्ज हुआ आपराधिक अवमानना का मुकदमा
सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले वकील प्रवीण सिंघल पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने अवमानना याचिका दाखिल की है, जिस पर 18 नवंबर को सुनवाई होगी.
‘जजों ने खेले बैडमिंटन…’, CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी करने वाले संजय राउत और निखिल वागले पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा
सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और संजय राउत को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है.
पश्चिम बंगाल मतदाता सूची मामला, सुप्रीम कोर्ट 16 अक्टूबर को करेगा सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और लंबित अपीलों के जल्द निपटारे की मांग वाली याचिका पर 16 अक्टूबर को सुनवाई करेगा.
‘युवाओं के भविष्य और करियर को भी देखना होता है’, सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में याचिका ठुकराई
सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ी एफआईआर को रद्द करने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने युवाओं के भविष्य का हवाला दिया.
सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, सीबीआई और बरी आरोपियों को नोटिस जारी
सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में 22 आरोपियों को बरी किए जाने के बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सीबीआई और बरी किए गए आरोपियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
370 बिरयानी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, महाराष्ट्र और हरियाणा सरकार को जारी किया नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन प्रणित मोरे की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र, महाराष्ट्र और हरियाणा सरकार को नोटिस जारी किया है. यह मामला '370 बिरयानी विवाद' और अलग-अलग राज्यों में दर्ज FIR से जुड़ा है.
ड्रग्स के बढ़ते मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 449 स्पेशल NDPS कोर्ट बनाने का निर्देश
देश में ड्रग्स से जुड़े मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 449 विशेष एनडीपीएस अदालतों के गठन की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया है.







