लीगल

दिल्ली शराब घोटाला मामले में संजय सिंह की ओर से दायर अर्जी पर फैसला सुरक्षित, कोर्ट 18 फरवरी को सुनाएगा फैसला

दिल्ली शराब घोटाला मामले में कथित आरोपी और आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह की ओर से दायर अर्जी पर राऊज एवेन्यु कोर्ट फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट 18 फरवरी को फैसला सुनायेगा. मामले की सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से पेश वकील ने यह कहते हुए विरोध किया कि जांच के दौरान संजय सिंह के यहां से जांच से संबंधित कुछ गोपनीय दस्तावेज बरामद हुआ था, लिहाजा कथित आरोपी को कोई विशेष लाभ नही मिलना चाहिए.

संजय सिंह ने जमानत के नियमों में बदलाव करने की मांग की है. साथ पासपोर्ट रिलीज करने की भी मांग की है. कोर्ट ने जमानत देते समय संजय सिंह के दिल्ली एनसीआर छोड़ने पर रोक लगा रखा है. ईडी संजय सिंह को जमानत दिए जाने पर कोई आपत्ति नही जताई थी. कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा था कि संजय सिंह जमानत पर छूटने के बाद राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकते है, लेकिन वह इस केस से संबंधित कोई भी बयान नही देंगे. अपना पासपोर्ट सरेंडर करेंगे, दिल्ली से बाहर जाने पर जांच एजेंसी को बताएंगे और अपना लाइव लोकेशन शेयर करेंगे.

9 बयानों में संजय सिंह का नहीं लिया था नाम

कोर्ट ने यह भी कहा था कि संजय सिंह की जमानत के आदेश को नजीर नहीं माना जाएगा. संजय सिंह की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि ईडी के मुख्य गवाह दिनेश अरोड़ा ने पहले अपने 9 बयानों में संजय सिंह का नाम नहीं लिया था. संजय सिंह को डेढ़ साल बाद गिरफ्तार किया गया था. सिंघवी ने कोर्ट में कहा था कि अप्रूवल की गवाही तब तक विश्वसनीय नही होती, जब तक उसकी पुष्टि न हो जाए. 19 जुलाई 2023 को अप्रूवल बने.

दिनेश अरोड़ा के बयान में पहली बार संजय सिंह का नाम आया. यहां तक कि 164 के बयान में भी नाम नही लिया था. साल 2023 के 13 अक्टूबर को ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद संजय सिंह को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया था. उसके छह महीने बाद सुप्रीम कोर्ट से संजय सिंह को जमानत मिली थी.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के बाद अब Gujarat में लागू होगा UCC? सीएम भूपेंद्र पटेल आज कर सकते हैं ऐलान

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

10 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

44 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago