Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

delhi liquor scam

Delhi Liquor Policy Case: CM केजरीवाल के बाद अब पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी मामले की सुनवाई कर रही जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के प्रति अविश्वास जताया है. सिसोदिया ने पत्र लिखकर बताया कि उन्हें अदालत से न्याय की उम्मीद नहीं और वे अब गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह का रास्ता अपनाएंगे.

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत देने के निचली अदालत के फैसले के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है.

दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला सुरक्षित रख लिया है.

अरविंद केजरीवाल की ओर से निचली अदालत के समन को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने दो सप्ताह में जवाब मांगते हुए अगली सुनवाई की तारीख 10 सितंबर तय की है.

दिल्ली शराब नीति घोटाले में आरोपी अरविंद केजरीवाल ने पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए कोर्ट से NOC मांगी है. कोर्ट ने CBI और ED से 4 जून तक जवाब तलब किया है.

दिल्ली सरकार की 2021-22 की नई आबकारी नीति को लेकर कैग (भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक) की रिपोर्ट विधानसभा में पेश की गई.

दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट 18 फरवरी को फैसला सुनाएगा. संजय सिंह ने जमानत शर्तों में बदलाव और पासपोर्ट रिलीज करने की मांग की है, जबकि ईडी ने दस्तावेजों की बरामदगी का हवाला देते हुए विरोध किया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में आरोपी समीर महेंद्रू को 28 से 31 जनवरी तक UAE यात्रा की अनुमति दी, हालांकि ईडी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि ट्रायल में उनकी जरूरत है. महेंद्रू पर भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप हैं.

आम आदमी पार्टी नेता के सोमनाथ भारती बोले कि जो उम्मीद सभी लोगों को थी, आज वह पूरी हो गई. सीएम केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई मामले में जमानत दे दी. उन्हें ईडी मामले में पहले ही जमानत मिल गई थी.

दिल्‍ली के CM अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 25 सितंबर तक बढ़ाई गई है. आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया.