लीगल

स्कॉटलैंड में यौन उत्पीड़न के आरोपी नाइजिल पॉल के प्रत्यर्पण को दिल्ली अदालत की मंज़ूरी

दिल्ली की निचली अदालत ने स्कॉटलैंड में यौन उत्पीड़न, बलात्कार और अश्लील भाषा का प्रयोग के भगोड़े आरोपी को प्रत्यपर्ण करने की अनुमति दे दी है. पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रणव जोशी ने यह अनुमति केंद्र सरकार की ओर से दाखिल अर्जी पर सुनवाई के बाद दिया है.

अर्जी में कोर्ट से आग्रह किया गया था कि वह यह निर्धारित अनुरोध की पड़ताल करें कि क्या भगोड़े अपराधी नाइजील पॉल के खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला बनता है या नहीं. प्रत्यपर्ण का आग्रह दिसंबर 2024 में किया गया था.

अदालत ने केंद्र सरकार से कहा कि भगोड़े अपराधी नाइजिल पॉल को ब्रिटेन एवं उतरी आयरलैंड की सरकार को प्रत्यर्पित करें, जिससे राजनयिक चैनल के माध्यम से स्कॉटलैंड के ग्लासगो स्थित हाई कोर्ट के समक्ष उसके खिलाफ आरोपों पर सुनवाई हो सके. प्रत्यर्पण की औपचारिकताएं पूरी होने तक पॉल तिहाड़ जेल में ही रहेगा.

ब्रिटेन में आपराधिक मुकदमे से बचने के लिए पॉल भागकर भारत आ गया था, लेकिन उसे केरल के कोच्चि से गिरफ्तार कर लिया गया. फिर उसे दिल्ली लाया गया था. केंद्र सरकार के अनुसार ब्रिटिश सरकार ने पॉल के प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध प्रस्तुत किया था जो स्कॉटलैंड में यौन उत्पीड़न, अश्लील भाषा सहित अन्य आपराधिक मामलों में भगोड़ा है.

ये भी पढ़ें; अमृतसर में बड़ा आतंकवादी नेटवर्क ध्वस्त, Babbar Khalsa International का मॉड्यूल पकड़ा

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

1 hour ago

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

8 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

8 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

8 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

8 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

9 hours ago