दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने संदिग्ध आतंकी हुजैफा अहमद को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. इससे दिल्ली पुलिस और महाराष्ट्र एटीएस के संयुक्त अभियान के बाद गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया.
दिल्ली पुलिस ने दूसरे आरोपियों की पहचान करने के लिए हुजैफा की 5 दिन की कस्टडी की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया. रिमांड अर्जी पर सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से पेश वकील ने कहा कि हुजैफा अहमद ने QR कोड़ पाकिस्तान भेज कर अपने अकाउंट में पैसा मंगवाए. इसको मुंबई के पास भायंदर से गिरफ्तार किया गया.
दिल्ली पुलिस ने अनुसार हुफैजा अहमद पर पाकिस्तान स्थित आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल से जुड़े एक कथित मामले में आरोप है. जांच में पता चला है कि यह मॉड्यूल एक सुनियोजित अंतरराष्ट्रीय कमांड चेन के तहत काम कर रहा था. जांच में यह भी सामने आया है कि हुजैफा, सैय्यद मुदस्सर हुसैन उर्फ मुन्ना झिंगाड़ा के साथ सीधे सक्रिय संपर्क में था. झिंगाड़ा, दाऊद इब्राहिम का एक कुख्यात और करीबी साथी है, जो दशकों से पाकिस्तान में सुरक्षित ठिकानों से अपना काम चला रहा है. आरोप है कि झिंगाड़ा इस घरेलू सेल के लिए एक मुख्य हैंडलर के तौर पर काम कर रहा था, और पहले से गिरफ्तार किए गए संदिग्धों के साथ मिलकर ऑपरेशन और लॉजिस्टिक्स का तालमेल बिठा रहा था.
इस मामले में एक बड़ा घटनाक्रम 30 मई को भी सामने आया था, जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इसी पाकिस्तान प्रायोजित आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के इशारे पर काम करने वाले नौ अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया था. जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि पकड़े गए इन सभी आरोपियों के तार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सिंडिकेट से जुड़े हुए है.
यह पूरा मॉड्यूल देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़े पैमाने पर आतंकी हमलों की साजिश रच रहा था, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया.
-भारत एक्सप्रेस
कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…
Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…
Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…
UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…