लीगल

विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) को अनावश्यक पोस्टमार्टम नमूनों की जांच करने से रोकने के लिए दिशानिर्देश तैयार करने पर विचार करें: दिल्ली हाई कोर्ट

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है कि वह विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) को अनावश्यक पोस्टमार्टम नमूनों की जांच करने से रोकने के लिए दिशानिर्देश तैयार करने पर विचार करें. मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अनीश दयाल की पीठ ने सरकार से कहा कि इस तरह के अत्यधिक मामले भेजने से एफएसएल पर अत्यधिक बोझ पड़ता है. इस वजह से महत्वपूर्ण नमूनों के विश्लेषण में देरी होती है. इसलिए आपराधिक मामलों में समय पर जांच और न्याय मिलने में बाधा आती है.

सरकार तीन महीने में बनाए दिशानिर्देश

अदालत ने यह निर्देश मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में फॉरेंसिक औषधि में एमडी कर रहे रेजिडेंट डॉक्टर सुभाष विजयन की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया. साथ ही संबंधित अधिकारियों को इन मुद्दों पर विचार करने एवं उसपर तीन महीने में निर्णय लेने का निर्देश दिया. उसने कहा कि अत्यधिक और अक्सर अनावश्यक मामले को रेफर करने से एफएसएल में ऐसे मामलों की बाढ़ आ जाती है. उससे बचा जा सकता है.
इस वजह से महत्वपूर्ण नमूनों की जांच में देरी होती है. याचिकाकर्ता विजयन ने जैविक नमूने जैसे कि विसरा, खून और ऊतकों को अंधाधुंध तरीके से एफएसएल भेजने के चलन कि ओर इशारा किया गया है, भले ही यह चिकित्सकीय या कानूनी रूप से आवश्यक न हो.
उन्होंने कहा है कि कई डॉक्टर बचने के लिए फॉरेंसिक जांच के लिए नमूने भेजते रहते है. यहां तक कि उन मामलों में भी जहां कोई संदेश या आपराधिक साजिश शामिल नही होती है. पुलिस के मना करने के बावजूद डॉक्टर कानूनी जांच के सर से ऐसा करते है.

भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष! ‘काला दिवस’ मनाकर शक्ति प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Congress Black Day Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान INDIA गठबंधन के सांसदों…

21 minutes ago

भिखमंगे पाकिस्तान को फिर मिली खैरात, IMF देगा 1.21 अरब डॉलर, पेट्रोल-डीजल सब्सिडी खत्म करने का फरमान

Pakistan IMF Loan: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और पाकिस्तान के बीच स्टाफ-लेवल पर एक समझौता…

21 minutes ago

अयोध्या में पूजा-पाठ के नाम पर ठगी…! ढोंगी बाबा ने महिला को दिखाया मौत का खौफ, एंठ लिए 2.80 करोड़

Ayodhya Baba Fraud: अयोध्या में टीवी पर पूजा-पाठ से समस्याएं दूर करने का दावा करने…

31 minutes ago

‘खुद के बनाए राक्षस से ही घिर गया पाकिस्तान!’ UN में भारतीय राजनयिक रघु पुरी का करारा प्रहार

India Pakistan Conflict: संयुक्त राष्ट्र (UN) की छठी कमेटी की बैठक में भारत ने पाकिस्तान…

49 minutes ago

बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

1 hour ago

सरकारी नौकरी भी, विदेश यात्रा भी! जानिए किन नौकरियों में मिलती है सबसे ज्यादा फॉरेन पोस्टिंग

Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…

1 hour ago