लीगल

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी का आरोप, दिल्ली HC ने रेल मंत्रालय से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों को लेकर दायर जनहित याचिका पर रेल मंत्रालय और आईआरसीटीसी से जवाब मांगा है. कोर्ट ने दोनों पक्षों को एक सप्ताह के भीतर मामले पर निर्देश लेने और अपनी स्थिति अदालत के सामने रखने को कहा है.

बुकिंग सिस्टम में खामिया

मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है. यह याचिका उत्तम कुमार ने दाखिल की है. याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील शुभम कुमार ने अदालत को बताया कि रेलवे के यात्री आरक्षण सिस्टम की स्वतंत्र और तकनीकी रूप से सक्षम जांच जरूरी है. इसमें आईआरसीटीसी के साथ रेल वन और उससे जुड़े अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं.

याचिका में बुकिंग सिस्टम की कई कथित खामियों का मुद्दा उठाया गया है. इसमें बुकिंग कोटा के गलत इस्तेमाल, अनधिकृत ऑटोमेटेड बुकिंग और टिकट कंफर्म नहीं होने के बावजूद यात्रियों के खाते से पैसे कटने जैसी शिकायतों की जांच की मांग की गई है.

कोर्ट ने मांगा जवाब

याचिकाकर्ता का कहना है कि सिस्टम से जुड़े कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड पहले से संबंधित संस्थाओं के पास मौजूद हैं. इनमें बुकिंग और सर्वर लॉग, ऑथेंटिकेशन रिकॉर्ड, पेमेंट गेटवे डेटा, ट्रांजैक्शन और टिकट जनरेशन रिकॉर्ड, सीट उपलब्धता, कैंसलेशन, कोटा आवंटन और रिफंड से जुड़ा डेटा शामिल है. इन रिकॉर्ड के स्वतंत्र विश्लेषण से कथित तकनीकी खामियों की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है.


ये भी पढ़ें: जाति-आरक्षण पर वायरल बयानों का CJI सूर्यकांत ने किया खंडन: कहा- मनगढ़ंत हैं बातें; UGC नियमों पर हुई थी सुनवाई


याचिका में यह भी जांचने की मांग की गई है कि क्या अधिकृत एजेंटों, बिचौलियों, बॉट्स, ऑटोमेटेड सिस्टम या बल्क बुकिंग व्यवस्था को आम यात्रियों की तुलना में कोई अनुचित लाभ मिल रहा है. इसके अलावा तत्काल कोटा, आरएसी और वेटिंग लिस्ट में खाली सीटों के आवंटन की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए गए हैं. अब इस मामले में रेल मंत्रालय और आईआरसीटीसी के जवाब के बाद आगे की सुनवाई होगी. अब अदालत मामले की पड़ताल करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

अब पाकिस्तान की बारी…! भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से दी मात

अब पाकिस्तान की बारी...! भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से दी मात

4 minutes ago

बंदूकें हारीं, कलम जीती..! जंगलों में गोलियां दागने वाले 7 पूर्व नक्सलियों ने SSC में ऐसे उड़ाया गर्दा

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे 210 पूर्व माओवादियों में से 7…

9 minutes ago

लाइफ टाइम सेविंग्स न हो जाए बेकार’: जानिए जमीन खरीदते समय किन 7 सरकारी दस्तावेजों को चेक करना सबसे जरूरी

Property Buying Tips: जमीन खरीदना जीवन का बड़ा फैसला होता है, लेकिन कागजी जांच में…

25 minutes ago

रतलाम में सरकारी जमीन पर गांजे की खेती का खुलासा, 2948 पौधे जब्त; खेती करने वाले फरार

Ratlam Ganja Farming: रतलाम के सरवन थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर मक्का और कपास…

26 minutes ago

‘मंदिर में सो रहे साधुओं को मारकर वहीं फूंका!’ यूपी के शाहजहांपुर में खूनी कत्लेआम से क्यों मची सनसनी?

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक…

56 minutes ago

बैंक की ये FD स्कीम कर सकती है कमाल, सीनियर सिटीजन को 1 साल में मिलेगा इतना रिटर्न

Senior Citizen FD: सीनियर सिटीजन के लिए कुछ बैंक 1 साल की FD पर 7.2%…

56 minutes ago