देश

रतलाम में सरकारी जमीन पर गांजे की खेती का खुलासा, 2948 पौधे जब्त; खेती करने वाले फरार

Ratlam Ganja Farming: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में पुलिस ने अवैध रूप से की जा रही गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है. सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम उंडेर में पहाड़ी के किनारे सरकारी जमीन पर मक्का और कपास की फसल के बीच गांजे के पौधे उगाए जा रहे थे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से बड़ी संख्या में गांजे के पौधे जब्त किए हैं. हालांकि, खेती करने वाले लोग पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गए.

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की सर्चिंग

पुलिस को ग्राम उंडेर और आसपास के क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से गांजे की खेती किए जाने की सूचना मिली थी. मुखबिर से मिली जानकारी के बाद पुलिस टीम ने इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया. तलाशी के दौरान पहाड़ी के किनारे मक्का और कपास की फसल के बीच पुलिस को गांजे के हरे पौधे दिखाई दिए. इसके बाद टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए पौधों को उखाड़कर जब्त करना शुरू किया.

2948 गांजे के पौधे किए जब्त

पुलिस के मुताबिक मौके से कुल 2948 गांजे के पौधे जब्त किए गए हैं. जब्त किए गए पौधों का कुल वजन करीब 724 किलो बताया गया है. पुलिस ने इनकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी है. पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में इस अवैध खेती को लेकर जांच तेज कर दी गई है. फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी संख्या में गांजे के पौधे वहां किसने लगाए थे.

सरकारी जमीन पर किया गया था कब्जा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांजे की खेती सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर की जा रही थी. खेती करने वालों ने गांजे के पौधों को मक्का और कपास की फसल के बीच लगाया था, ताकि बाहर से आसानी से इसकी पहचान न हो सके. हालांकि, पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची, तब खेती से जुड़े लोग वहां मौजूद नहीं थे. पुलिस अब जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ-साथ गांजे की खेती में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है.

यह भी पढ़ें: शिष्य की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के केली कुंज में रोके गए दर्शन! जानिए भक्तों के लिए क्या-क्या बदला?

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के साथ-साथ अवैध रूप से नशीली फसलों की खेती के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में ग्राम उंडेर में यह कार्रवाई की गई. अब पुलिस जब्त गांजे के पौधों के स्रोत और खेती से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है. फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है. मामले में आगे की जांच के बाद अवैध खेती से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

अब पाकिस्तान की बारी…! भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से दी मात

अब पाकिस्तान की बारी...! भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से दी मात

12 minutes ago

बंदूकें हारीं, कलम जीती..! जंगलों में गोलियां दागने वाले 7 पूर्व नक्सलियों ने SSC में ऐसे उड़ाया गर्दा

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे 210 पूर्व माओवादियों में से 7…

18 minutes ago

लाइफ टाइम सेविंग्स न हो जाए बेकार’: जानिए जमीन खरीदते समय किन 7 सरकारी दस्तावेजों को चेक करना सबसे जरूरी

Property Buying Tips: जमीन खरीदना जीवन का बड़ा फैसला होता है, लेकिन कागजी जांच में…

33 minutes ago

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी का आरोप, दिल्ली HC ने रेल मंत्रालय से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…

47 minutes ago

‘मंदिर में सो रहे साधुओं को मारकर वहीं फूंका!’ यूपी के शाहजहांपुर में खूनी कत्लेआम से क्यों मची सनसनी?

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक…

1 hour ago