लीगल

वरिष्ठ नागरिकों के उपहार में परिवार के प्रति होता है सम्मान: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का परिवार के सदस्यों को दिए गए उपहार में उनके प्रति आदर व सम्मान अंतर्निहित है. उपहार डीड (गिफ्ट डीड) का निष्पादन होने के बाद वरिष्ठ नागरिक को भरण-पोषण न करने का अर्थ होगा कि संपत्ति धोखाधड़ी या जबरदस्ती से हस्तांतरित कराई गई है. इसे शून्य घोषित किया जा सकता है.

वरिष्ठ नागरिक वापस ले सकते संपत्ति

मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय एवं जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने कहा कि इस तरह के डीड में स्पष्ट रूप से यह शर्त शामिल है कि संपत्ति लेने वाला वरिष्ठ नागरिक को बुनियादी आवश्यकताएं मुहैया कराएगा. अन्यथा वरिष्ठ नागरिक अधिनियम की धारा 23(1) (उचित देखभाल प्रदान न किए जाने पर संपत्ति को पुन: प्राप्त करने की अनुमति) के तहत वरिष्ठ नागरिक संपत्ति वापस ले सकते हैं. यह ध्यान में रखना चाहिए कि अगर माता-पिता अपनी संपत्ति बेटे या बेटी को देते हैं तो वे ऐसा केवल उनके प्रति आदर व सम्मान के साथ और इस आशा के साथ करते हैं कि बुढ़ापे में उनकी देखभाल की जाएगी. इसलिए आदर व सम्मान उपहार डीड के निष्पादन की एक निहित शर्त है.

पीठ ने उक्त टिप्पणियां 88 वर्षीय महिला दलजीत कौर की अपनी बहू के पक्ष में निष्पादित संपत्ति का उपहार डीड को रद्द करने के जिला मजिस्ट्रेट के फैसले को बरकरार रखते हुए की. साथ ही कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को अपनी संपत्ति से अलग होने के बाद बेसहारा नहीं छोड़ा जा सकता है.

उपहार डीड को रद्द करने से किया इनकार

यह विवाद तब शुरू हुआ जब दलजीत कौर ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण कानून के तहत भरण-पोषण न्यायाधिकरण में याचिका दाखिल की. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2015 में जनकपुरी की अपनी संपत्ति वरिंदर कौर को हस्तांतरित कर दिया. उसके बाद उनकी उपेक्षा की गई. उन्हें चिकित्सा सुविधा नहीं दी गई और यहां तक कि उन्हें धमकाया भी गया.

न्यायाधिकरण ने वर्ष 2019 में उपहार डीड को रद्द करने से इनकार कर दिया. दलजीत कौर ने उसे जिला मजिस्ट्रेट की अदालत में चुनौती दी जिसे न्यायाधिकरण के आदेश को जुलाई 2023 में पलट दिया गया और उपहार विलेख को रद्द करने का आदेश दिया गया. वरिंदर कौर ने उसे हाईकोर्ट में चुनौती दी जिसने जिला मजिस्ट्रेट के आदेश को बरकरार रखा.

ये भी पढ़ें: दिवंगत वकीलों के परिवार को आर्थिक तंगी से निजात दिलाने के लिए बीसीआई नीति बनाए: दिल्ली हाईकोर्ट

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

3 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

7 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

34 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

36 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago