Bharat Express DD Free Dish

senior citizens

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई. रिस्पेक्ट इंडिया की इस पहल का उद्देश्य युवाओं को बुज़ुर्गों के साथ समय बिताने, उनकी बातें सुनने और छोटी-छोटी मदद के जरिए उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए प्रेरित करना है.

ऑस्ट्रेलिया की 12 साल लंबी स्टडी में सामने आया है कि पेड़ों और हरियाली से घिरे इलाकों में रहने वाले बुजुर्गों में डिप्रेशन का लक्षण कम देखने को मिला है.

डिजिटल इंडिया अभियान ने कई सेवाओं को ऑनलाइन जरूर किया है, लेकिन वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीण आबादी के सामने नई चुनौतियां भी खड़ी कर दी हैं. डिजिटल साक्षरता, कमजोर इंटरनेट, जटिल पोर्टल और साइबर ठगी जैसी समस्याएं डिजिटल समावेशन पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं.

मोदी सरकार ने पिछले 12 वर्षों में पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल और नागरिक-केंद्रित सेवाओं का विस्तार करते हुए पेंशन प्रक्रिया को आसान बनाया है. जीवन प्रमाण, फेस ऑथेंटिकेशन और जागरूकता अभियानों के जरिए करोड़ों पेंशनर्स को घर बैठे सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का परिवार के सदस्यों को दिए गए उपहार में उनके प्रति आदर व सम्मान अंतर्निहित है. उपहार डीड का निष्पादन होने के बाद वरिष्ठ नागरिक को भरण-पोषण न करने का अर्थ होगा कि संपत्ति धोखाधड़ी या जबरदस्ती से हस्तांतरित कराई गई है.

दिल्ली पुलिस द्वारा आयोजित वरिष्ठ नागरिकों की राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की अर्धवार्षिक बैठक में सुरक्षा, साइबर जागरूकता और देखभाल को लेकर अहम निर्णय लिए गए. बैठक की अध्यक्षता विशेष पुलिस आयुक्त सागर प्रीत हूडा ने की.

समाज कल्याण विभाग ने महाकुंभ में निराश्रित वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान की हैं. अस्थायी वृद्धाश्रम, स्वास्थ्य जांच, और सहायक उपकरणों का वितरण किया गया.

वरिष्ठ नागरिकों को उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति के बावजूद स्वास्थ्य कवरेज मिलेगा. इस योजना से देश भर में लगभग 4.5 करोड़ परिवारों और 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के 6 करोड़ व्यक्तियों को लाभ मिलेगा.

दिल्ली में रहने वाले 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना लागू करने की मांग वाली बीजेपी नेताओं की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 28 नवंबर को सुनवाई करेगा.

पीएम मोदी ने 70 वर्ष और इससे अधिक आयु के सभी बुजुर्गों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य कवर का शुभारंभ किया. इस योजना की शुरुआत करते हुए PM ने कहा कि 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान वय वंदना कार्ड के साथ मुफ्त अस्पताल उपचार का लाभ उठा सकते हैं.