लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने रक्षा मंत्रालय की 300 याचिकाएं खारिज कीं, सैनिकों की विकलांगता पेंशन को बताया उनका अधिकार

दिल्ली हाई कोर्ट से रक्षा मंत्रालय को झटका लगा है. कोर्ट ने मंत्रालय की ओर से दायर 300 याचिकाओं को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि सैनिकों को विकलांगता पेंशन से वंचित नहीं किया जा सकता है. जस्टिस शालिन्दर कौर और जस्टिस नवीन चावला की बेंच ने यह फैसला दिया है.

मंत्रालय की ओर से दायर याचिका में एएफटी द्वारा दिए जाने वाले पेंशन को रद्द करने की मांग की गई थी. मंत्रालय के मुताबिक उनकी विकलांगता सेवा शर्तों के कारण नही हुई है.

सैनिकों की पेंशन पर मंत्रालय की आपत्ति

कोर्ट ने कहा कि सैनिकों को विकलांगता पेंशन देना उदारता का कार्य नहीं है, बल्कि यह उनकी सैन्य सेवा के दौरान बलिदान की सही और न्यायसंगत स्वीकृति है. रक्षा मंत्रालय ने पूर्व सैनिकों को दी गई विकलांगता पेंशन को चुनौती दी गई थी. हाई कोर्ट का यह फैसला सैनिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

वहीं कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा कि सिर्फ इस आधार पर की विकलांगता शांतिपूर्ण केंद्रों पर सेवा के दौरान हुई थी. इसलिए पेंशन नही दे सकते यह सही नहीं है. कोर्ट ने कहा कि शांतिपूर्ण केंद्रों में भी सैन्य.सेवा कई कारकों के संयोजन के कारण स्वभाविक रूप से तनावपूर्ण होती है, जिसमें सख्त अनुशासन, लंबे समय तक काम करना, सीमित व्यक्तिगत स्वतंत्रता और तैनाती के लिए लगातार तत्परता शामिल है.

कोर्ट की सख्त टिप्पणी

आगे कोर्ट ने यह भी कहा कि परिवार से दूर रहने, अलग-थलग या चुनौतीपूर्ण वातावरण में रहने और अचानक तबादलों या कर्तव्यों की अनिश्चितता से निपटने का मनोवैज्ञानिक बोझ इस तनाव को और बढ़ा देता है. विकलांगता पेंशन का उद्देश्य उन सैनिकों की सहायता करना है, जिन्हें सेवा के दौरान किसी प्रकार की मानसिक या शारीरिक नुकसान हुई हो.

रक्षा मंत्रालय द्वारा कहा गया कि कुछ विकलांगता ड्यूटी पर रहने के दौरान नही हुई है, लेकिन कोर्ट ने इस दलील को खारिज कर दिया. कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी साफ कर दिया है कि ड्यूटी सिर्फ युद्ध क्षेत्र में लड़ाई तक सीमित नहीं है. बल्कि प्रत्येक वह सेवा जिसके दौरान सैनिक मानसिक या शारीरिक क्षति का शिकार हुआ है, वह भी ड्यूटी मानी जाएगी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली कोर्ट ने संजय भंडारी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया, ब्रिटेन में रह रहा है आर्म्स डीलर

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

16 minutes ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

49 minutes ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

2 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

2 hours ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

2 hours ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

3 hours ago