लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

दिल्ली हाईकोर्ट ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट ने यह नोटिस प्रश्नपत्रों को लेकर किसी के या सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की चर्चा पर प्रतिबंध लगाने के आदेश को चुनौती दी गई है. मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने एसएससी से उसके इस तरह के फैसले पर सवाल उठाया और टिप्पणी किया की कोई चयन संस्था परीक्षा प्रश्नपत्रों पर चर्चा पर इस तरह की रोक नहीं लगा सकता है.

अदालत ने एसएससी से इस मुद्दे पर तीन सप्ताह में अपना जवाब दाखिल करने को कहते हुए सुनवाई स्थगित कर दी. उसने कहा कि आप ऐसा रोक नहीं लगा सकते. यह क्या है? कोई परीक्षा प्रश्नपत्र पर चर्चा नहीं कर सकता. आप ऐसा आदेश कैसे जारी कर सकते है? परीक्षा हाल से बाहर आने के बाद कम से कम हम अपने ज़माने में तो सबसे पहले प्रश्नपत्र पर चर्चा करते थे.

परीक्षा प्रश्नों पर चर्चा करने पर कार्रवाई संभव

एसएससी केंद्र सरकार और उसके मंत्रालयों व विभागों में विभिन्न ग्रुप बी (अराजपत्रित) और ग्रुप सी (गैर-तकनीकी) पदों पर कर्मचारियों की भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित करता है. हर साल लाखों छात्र एसएससी परीक्षा में शामिल होते हैं.

इस तरह चर्चा पर रोक के खिलाफ विकास कुमार मिश्रा ने जनहित याचिका दाखिल की है. उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि एसएससी ने 8 सितंबर को अपने कानूनी अधिकार का प्रयोग करते हुए एक नोटिस जारी किया था, जिसमें किसी के उसके प्रश्नों पर सोशल मीडिया पर किसी भी तरह से चर्चा, विश्लेषण या पोस्ट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी. उसी नोटिस को हाईकोर्ट में चुनौती दिया गया है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने संसद भवन सुरक्षा उल्लंघन मामले में जेल में बंद ललित झा, मनोरंजन डी और सागर शर्मा के आपराधिक इतिहास पर हलफनामा मांगा

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

15 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

23 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

1 hour ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

1 hour ago