Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने गुजारा भत्ता को लेकर बड़ा आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि पत्नी को गुजारा भत्ता देने में आनाकानी करने पर वह आपकी आय व संपत्ति को लेकर बतौर गवाह बैंक अधिकारी को बुला सकती है. यह अनुमति दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया है.
कोर्ट ने कहा कि पत्नी को गुजारा भत्ता देने में पति का अपनी आय छिपाना असामान्य नहीं है. पत्नी की वास्तविक आय/संपत्ति को लेकर गवाह के रूप में बैंक अधिकारियों को बुलाने की मांग कर सकती है.
जस्टिस रविंदर डुडेजा ने याचिकाकर्ता पत्नी की उस याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें उसने पारिवारिक अदालत के सीआरपीसी की धारा की धारा 31के तहत उसके आवेदन को खारिज कर दिया था. पत्नी ने पति की वास्तविक आय की पुष्टि के लिए बैंक अधिकारियों सहित अन्य गवाहों को बुलाने की मांग की थी.
पत्नी ने उसी आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी. अदालत ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 125 के तहत गुजारा भत्ता की राशि निर्धारित करने में पति की आय, संपत्ति और साधनों सहित वित्तीय स्थिति प्रासंगिक विचारणीय है. पति के परिवार के सदस्यों के खातों के विवरण तलब करने की मांग करके पत्नी संपत्ति की बिक्री से प्राप्त धन के विचलन की श्रृंखला को रिकॉर्ड में लाना चाहता है, जिससे यह स्थापित किया जा सके कि उक्त धन का उसका गुजारा भत्ता निर्धारण करने में विचार किया जा सके.
ये भी पढ़ें- मॉनसून सत्र के बीच आज हो रही NDA संसदीय दल की बैठक, पीएम मोदी करेंगे बैठक को संबोधित
अदालत ने कहा कि धारा 311 अदालत को व्यापक विवेकाधिकार प्रदान करती है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सच्चाई सामने आए और न्याय हो. अगर न्यायोचित निर्णय के लिए साक्ष्य आवश्यक है, तो अदालत को गवाहों को बुलाना चाहिए. यह पत्नी के भरण पोषण के निर्धारण को सीधे प्रभावित करता है. क्योंकि यह जीवन यापन का मामला है, उन्होंने यह कहते हुए पत्नी की याचिका स्वीकार कर ली.
– भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…