Bharat Express DD Free Dish

मॉनसून सत्र के बीच आज हो रही NDA संसदीय दल की बैठक, पीएम मोदी करेंगे बैठक को संबोधित

PM Modi: यह बैठक लंबे अंतराल के बाद हो रही है. बैठक में पीएम मोदी देंगे क्या मंत्र ये देखना होगा. देखा जाए तो ये मौजूदा सत्र की पहली ऐसी बैठक है जिसमें सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी सांसद शामिल होने जा रहे हैं.

PM Modi

संसद के मॉनसून सत्र के बीच आज बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA संसदीय दल की बैठक को हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक को संबोधित करेंगे.

दरअसल यह बैठक लंबे अंतराल के बाद हो रही है. बैठक में पीएम मोदी देंगे क्या मंत्र ये देखना होगा. देखा जाए तो ये मौजूदा सत्र की पहली ऐसी बैठक है जिसमें सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी सांसद शामिल होने जा रहे हैं.

विपक्ष के सवालों को जवाब देने की बना सकते हैं रणनीति

यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब विपक्ष ने चुनाव आयोग की कथित पक्षपातपूर्ण भूमिका, पहलगाम आतंकी हमला, और ऑपरेशन सिंदूर जैसे मुद्दों पर सरकार को घेर रखा है. पीएम मोदी इन सभी मुद्दों पर अपनी बात रख सकते हैं और सांसदों को विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की रणनीति भी सुझा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- लाल किला सुरक्षा में बड़ी चूक! मॉक ड्रिल के दौरान डमी बम के साथ दाखिल हुए पुलिसकर्मी, 7 जवान सस्पेंड

पीएम मोदी को किया जाएगा सम्मानित

बैठक में ऑपरेशन सिंदूर के लिए संसदीय दल द्वारा प्रधानमंत्री को आतंकी हमले पर उनकी सरकार की सैन्य प्रतिक्रिया के लिए सम्मानित भी किया जाएगा.

एनडीए की यह बैठक उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू होने से कुछ दिन पहले हो रही है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read