लीगल

बांग्लादेश क्रिकेट टीम पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने लॉ स्टूडेंट की ओर से दायर उस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. इसमें बांग्लादेश को सभी क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने पर लोग लगाने की मांग की गई थी.

कोर्ट  के अधिकार क्षेत्र से बाहर विदेश नीति

याचिकाकर्ता की दलील थी कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ लगातार हिंसा हो रही है. लिहाजा जब तक वहां हिंदुओ पर हो रहे हमले रुक नहीं जाते, तब तक बांग्लादेश को किसी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिकाकर्ता से कहा कि विदेश नीति से जुड़े निर्णय न्यायपालिका का अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है. यह सरकार और विदेश मंत्रालय का काम है.

अदालत का समय न करें बर्बाद

कोर्ट ने यह भी कहा कि इस तरह की याचिका न्यायिक व्यवस्था के दायरे से बाहर है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से यह भी कहा कि यह किस तरह की याचिका है. इस तरह की याचिका दायर कर अदालत का समय बर्बाद न करें.

वहीं, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि दायर याचिका में याचिकाकर्ता ने बांग्लादेश और श्रीलंका को पक्षकार बनाया है, जो याचिका की गंभीरता पर सवाल खड़े करता है. याचिकाकर्ता का कहना था कि खेल को मानवीय मूल्यों से अलग नहीं किया जा सकता है. साथ ही जब किसी देश में अल्पसंख्यक समुदाय पर लगातार हिंसा हो रही हो, तो उसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिनिधित्व का अवसर नहीं मिलना चाहिए.

खेल सलाहकार ने भारत आने से किया इनकार

आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को 21 जनवरी तक की आखिरी मोहलत दी है. यदि बांग्लादेश भारत आकर खेलने को राजी नहीं होता, तो उसे टूर्नामेंट से बाहर किया जा सकता है. स्कॉटलैंड को उनकी जगह शामिल करने की चर्चा तेज है. बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने भारत आने से साफ इनकार कर दिया है.

ये भी पढ़े: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को नोटिस जारी कर मांगा जवाब।

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago