लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने कार्य अनुभव नहीं बताने पर CRPF सब इंस्पेक्टर पद के उम्मीदवार को राहत देने से किया इनकार

दिल्ली हाईकोर्ट ने नौकरी के आवेदन में अपने कार्य अनुभव के बारे में नहीं बताने वाले एक उम्मीदवार को सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर (स्टाफ नर्स) बनने की चाह रखने वाले को राहत देने से इनकार कर दिया है. कार्य अनुभव का उल्लेख नहीं करने की वजह से उसे अनुभव का अंक नहीं दिया गया था.

वैसे उम्मीदवार एक निजी अस्पताल में पुरुष नर्स के रूप में पांच साल से अधिक समय तक काम किया था, फिर भी उसे पूर्व अनुभव के लिए चयन मानदंड में निर्धारित 5 अंक में से 0 अंक दिया गया था. उसने कोर्ट से कहा था कि आवेदन पत्र में पूर्ण कार्य अनुभव विवरण का उल्लेख करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं था. जस्टिस सी.

उम्मीदवार का तर्क: आवेदन में स्थान की कमी

हरिशंकर और जस्टिस अजय दिगपॉल ने कहा कि भर्ती विज्ञापन के खंड 11 में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि आवेदन पत्र के साथ सभी प्रासंगिक दस्तवेज़ों की एक फोटोकॉपी संलग्न करना आवश्यक है. इसके बावजूद याचिकाकर्ता ने न तो आवेदन पत्र में आपने कार्य अनुभव का विवरण दिया है और न ही उसने अपने कार्य अनुभव प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी संलग्न की है.

अदालत ने कहा कि पेशेवर नर्सिंग अनुशासन में प्रशिक्षित उम्मीदवार से निर्देश के उद्देश्य को समझने और उसमें योग्यता और अनुभव दोनों से संबंधित विवरण का खुलासा करने की अपेक्षा की जाती है. उससे उम्मीद की जाती है कि वह विवेक के साथ सावधानी से काम करता है. लेकिन आवेदन में जगह न होने का उसका तर्क अविनीय है.

कानून के अनुसार उसे आवेदन पत्र जमा करने की कट ऑफ तिथि के समय ही उसे सभी जानकारी देना चाहिए. आवेदन पत्र और कार्य अनुभव प्रमाण पत्र के अवलोकन से स्पष्ट रूप से पता चलता है जिस दिन आवेदन पत्र जमा किया गया था, उस दिन उसके पास कार्य अनुभव प्रमाण पत्र नहीं था. उसका कार्य अनुभव की अंतिम तिथि आवेदन पत्र की तिथि के बहुत बाद की है. इस दशा में उसकी याचिका को खारिज किया जाता है.

ये भी पढ़ें: खून के आंसू रो रहा आतंकी मसूद अजहर, Operation Sindoor में खत्म हुआ परिवार

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

13 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

55 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

1 hour ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

10 hours ago