लीगल

2002 में बेटे और पति आग लगाकर महिला की हत्या के मामले में सुनवाई गई सजा को दिल्ली हाई कोर्ट ने बरकरार रखा।

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्ष 2002 में बेटे और पिता द्वारा महिला को आग लगाकर की गई हत्या के मामले में निचली अदालत द्वारा दिए गए फैसले को बरकरार रखा है. जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद और जस्टिस विमल कुमार की पीठ ने यह फैसला दिया हैं.

बेटे और पति पर गंभीर आरोप

कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि एक मां ही है, जो तुम्हें नौ महीने पेट में, तीन साल बाहों में और पूरी जिंदगी दिल में रखती है. मां और बच्चों का रिश्ता इतना निर्मल और निष्कपट होता है, कि इसमें किसी स्वार्थ की जगह नहीं है. अदालत ने यह भी कहा कि जब एक मां अपने बेटे और पति पर इतने गंभीर आरोप लगाती है, तो इसके पीछे बेहद गंभीर और ह्रदय विदारक कारण हो सकता है. अदालत ने माना कि मृतक का मरने से पहले दिया गया बयान सुसंगत, विश्वसनीय और किसी भी दबाव या लालच के तहत नहीं दिया गया था.

मृतका का बयान साफ, सच्चा और निष्पक्ष

अदालत ने कहा कि मृतका के पास अपने बेटे या पति को झूठा फंसाने के कोई कारण नहीं था. मौत से पहले मृतका द्वारा दिए गए बयान बिल्कुल साफ, सच्चा और निष्पक्ष है और यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि दोनों आरोपियों ने ही उसे आग लगाई. अदालत ने पति के उस व्यवहार पर भी गंभीर सवाल उठाए, जिसमें वह अपनी जलती हुई पत्नी को अस्पताल ले जाने के बजाए पहले घटनास्थल की सफाई में लग गया था.

सौ फीसदी शरीर था जला

कोर्ट ने सवाल किया कि वह पत्नी को अस्पताल क्यों नहीं ले गया? पीड़िता ने अस्पताल में सौ फीसदी जलने की स्थिति में उसने दो बार बयान दिया था कि उसके पति और बेटे ने मिलकर उस पर केरोसीन छिड़क कर आग के हवाले कर दिया. इसी बयान के आधार पर दोनों आरोपियों को निचली अदालत ने 2002 में दोषी करार दिया था. जिसके बाद सजा के खिलाफ दोनों ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था.

ये भी पढ़ें: यौन शोषण के मामले में तिहाड़ जेल में बंद स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को जान का खतरा, कोर्ट ने प्रशासन से मांगी रिपोर्ट

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago