Delhi Beautification: दिल्ली के पूर्वी शाहदरा स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क (रोहताश नगर) में नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) की CSR पहल (CSR Initiatives) के तहत दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग का काम जोरों पर चल रहा है. कलाकारों की टीम पार्क की दीवारों को जीवंत रंगों से सजा रही है, जिसमें पारंपरिक भारतीय कला शैली में महिलाओं की तस्वीरें, फूल-पत्तियां और सांस्कृतिक प्रतीक उकेरे जा रहे हैं.
एक दीवार पर लाल-नारंगी रंगों में कमल लिए महिला की विशाल पेंटिंग बनाई गई है, जबकि दूसरी जगह पीली दीवार पर रंग-बिरंगे फूलों का डिजाइन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. NFL के सहयोगसे यह प्रोजेक्ट शहर को सुंदर बनाने और पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने का हिस्सा है. पार्क में बनी छोटी इमारतें भी अब कला का हिस्सा बन गई हैं.
अधिकारियों के अनुसार, शाहदरा नॉर्थ जोन में आने वाले समय में 60 स्थानों पर इसी तरह की पेंटिंग कार्य किए जाएंगे. इससे इलाके की सौंदर्यता बढ़ेगी और लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना की है.
राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…
Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…
Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…
US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…
अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…
PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…