लीगल

विशाल मेगा मार्ट आग मामले में कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग, दिल्ली सरकार समेत सभी से जवाब तलब

Vishal Mega Mart Fire: दिल्ली के करोल बाग के विशाल मेगा मार्ट में आग लगने से दो लोगों की हुई मौत के मामले में कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग वाली याचिका पर दिल्ली सरकार सहित अन्य की ओर से दायर याचिका पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट 24 सितंबर को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. यह याचिका एनजीओ कुटुंब ने याचिका दायर की है.

एनजीओ द्वारा दायर याचिका में आग की घटना की जांच कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की गई है. इस आग की घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी. दायर याचिका में विशाल मेगा मार्ट के प्रबंधन, दिल्ली पुलिस, अग्निशमन सेवाओ और एमसीडी पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है. याचिका में मांग की गई है कि इन एजेंसियों की भूमिका और कथित चूक की जांच कराई जाए.

दमकल विभाग की रिपोर्ट में खामियां उजागर

जुलाई 2024 में ओल्ड राजेंद्र नगर में बाढ़ से संबंधित एक मामले में यह याचिका दायर की गई थी. जिसमें यूपीएससी कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बाढ़ आने के बाद तीन छात्र डूब गए थे. याचिका में सुरक्षा नियमों को लागू करने में गंभीर खामियों को उजागर किया गया है. याचिका ने यह भी मांग की है कि जांच के दायरे में यह बात भी लाई जाए कि क्या विशाल मेगा मार्ट और इसके.आसपास के अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान वैध तरीके से संचालित हो रहे हैं या नही.

याचिका में यह भी मांग की है कि किन व्यावसायिक इकाइयों को बिना जरूरी लाइसेंस और एनओसी के ही भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से संचालन की इजाजत दी गई है. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है. दमकल विभाग ने बताया कि इमारत में उचित वेंटिलेशन का अभाव था, जिससे आग बुझाने में कठिनाई हुई. पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का KEAM 2025 रैंकिंग विवाद में हस्तक्षेप से इनकार, मानकीकरण सूत्र पर होगी सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

13 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

27 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

53 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

1 hour ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

1 hour ago